फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal employees confederation objected govt decision

कर्मचारी परिसंघ ने सरकार के फैसले का किया विरोध, कहा- हो रहा अन्याय

Thu, 14 Dec 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 Dec 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
himachal employees confederation objected govt decision

प्रदेश कर्मचारी परिसंघ ने जनजातीय क्षेत्रों में नियुक्त कर्मचारी वर्ग को मिलने वाले अग्रिम वेतन को बंद करने के फैसले का विरोध किया है। परिसंघ ने जनजातीय क्षेत्रों में नियुक्त कर्मचारी वर्ग को शीतकालीन अवधि में अग्रिम तौर पर मिलने वाले चार माह के वेतन वाली व्यवस्था को बंद करने की कार्यवाही को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। 

विज्ञापन


परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है कि सरकार का यह कदम जहां इन क्षेत्रों में तैनात कर्मचारी वर्ग के साथ अन्याय वाला है, वहीं यह जनजातीय एवं कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के विकास को अवरुद्ध करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि ई-वेतन प्रणाली के लागू होने और प्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिति तथा वित्तीय घाटे के कारण सरकार इस स्थिति में नहीं है कि जनजातीय क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को शीतकालीन महीनों के दौरान चार माह के वेतन का अग्रिम भुगतान किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसंघ ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच वर्षों में जो कर्मचारी विरोधी फैसले लिए हैं, उसमें से यह फैसला सरकार का ऐतिहासिक कर्मचारी विरोधी फैसला है।

बिलासपुर में मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन की बैठक

himachal employees confederation objected govt decision

जिला मुख्यालय स्थित सरवरी होटल में एचपीएसईबी मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। 14 दिसंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बिलासपुर के होटल आकाश गंगा में करने का फैसला लिया गया। 

जम्वाल ने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों के हितों के बारे में समीक्षा और प्रदेशभर से आए हुए पदाधिकारियों के अनुसार कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।

इस दौरान भामसं के प्रदेश सचिव सरला शर्मा, एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह, नोता राम, ओंकार नाथ, चरन दास, कुलभूषण, देवी सिंह, पुष्पा, मंजू्, संतोष, हीरा सिंह, वनिता, महिंद्र, रोशन व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed