फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Electricity Board will rationalize staff to reduce expenses

खर्चे कम करने को बिजली बोर्ड करेगा स्टाफ में कटौती

Sat, 24 Nov 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
himachal Electricity Board will rationalize staff to reduce expenses

दो हजार करोड़ के वित्तीय घाटे से गुजर रहे राज्य बिजली बोर्ड के खर्चे कम करने को सरकार स्टाफ में कटौती करने जा रही है। उत्तराखंड की तर्ज पर सरप्लस स्टाफ के युक्तिकरण को बोर्ड में कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने बोर्ड प्रबंधन को एक माह के भीतर सरप्लस स्टाफ के संदर्भ में प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन


जेई सब स्टेशन, जेई पावर हाउस सहित मिडल मैनेजमेंट में नियुक्त कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या कम करने का बिजली बोर्ड ने फैसला लिया है। इन्हें बोर्ड के अन्य कार्यों में नियुक्त किया जाएगा या अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। हालांकि, इसका अभी फैसला नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

700 सरप्लस कर्मचारियों को इस माह जारी नहीं होगा वेतन

himachal Electricity Board will rationalize staff to reduce expenses

अभी बोर्ड प्रबंधन को एक माह के भीतर सरप्लस स्टाफ का ब्योरा एकत्र करने को कहा गया है। बोर्ड की समीक्षा बैठक में स्टाफ के युक्तिकरण के लिए उत्तराखंड के पैटर्न को अपनाने के आदेश दिए गए।

बताया गया कि उत्तराखंड में बिजली कंपनी का अधिक खर्च नहीं है, जबकि स्टाफ की संख्या और भौगोलिक स्थिति हिमाचल के समान है। बिजली बोर्ड में स्वीकृत पदों से अधिक नियुक्त करीब 700 अधिकारियों और कर्मचारियों को इस माह वेतन जारी नहीं होगा।

बोर्ड प्रबंधन ने सितंबर में इन सरप्लस कर्मियों को अपने डेपुटेशन रद्द करवाकर मूल नियुक्ति वाले दफ्तरों में जाने के आदेश दिए थे। ऐसा नहीं करने वालों का नवंबर महीने से वेतन रोकने का फैसला भी लिया था। अब इन कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन जारी नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed