फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal electricity board will give 24 years bonus to employees

कर्मचारियों की पौ बारह, मिलेगा 24 साल का बोनस

Sat, 06 Dec 2014 08:47 AM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
himachal electricity board will give 24 years bonus to employees

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के दैनिक वेतन भोगियों को 24 वर्षों का बोनस मिलने जा रहा है। इससे बोर्ड के हजारों कर्मचारियों को काफी राहत मिलने वाली है। ये कर्मचारी काफी समय से अपनी इस मांग को उठा रहे थे।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिजली बोर्ड ने अपने 4500 से अधिक दैनिक वेतन भोगियों को 1981 से जुलाई 2014 तक का बोनस देने को हरी झंडी दे दी है। यह बोनस वार्षिक वेतन का 8.33 प्रतिशत के हिसाब से देय होगा।
विज्ञापन


अभी बोर्ड प्रबंधन की ओर से दैनिक वेतन भोगियों को बोनस नहीं दिया जा रहा था।

कोर्ट में पहुंचा था मामला

himachal electricity board will give 24 years bonus to employees

बोर्ड प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया था। अब बोर्ड की बीओडी बैठक में बोनस देने का फैसला लिया है।

इससे एक कर्मचारी को न्यूनतम दस हजार रुपये से लेकर अधिकतम 20 हजार रुपये तक का लाभ मिलेगा। बोर्ड के जो कर्मचारी रिटायर भी हो गए हैं, उन्हें भी इसका लाभ देय होगा।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा ने बताया कि बोनस को लेकर कर्मचारियों ने काफी संघर्ष किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed