{"_id":"6464c1ad6ee6b9df960ec666","slug":"himachal-electricity-board-service-committee-meeting-on-20-may-2023-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSEB: बिजली बोर्ड में 2600 पद भरने, ओपीएस बहाल करने पर 20 मई को होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSEB: बिजली बोर्ड में 2600 पद भरने, ओपीएस बहाल करने पर 20 मई को होगा फैसला
Thu, 18 May 2023 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 May 2023 10:34 AM IST
सार
बिजली बोर्ड की सर्विस कमेटी की बैठक 20 मई को बुलाई गई है। बैठक में 2600 पद भरने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के करीब 2,600 पद भरने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने को लेकर 20 मई को फैसला होगा। वित्त और ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में बिजली बोर्ड की सर्विस कमेटी की बैठक 20 मई को बुलाई गई है। इसमें तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति से संबंधित मामलों पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियनों के दबाव के बाद अब दस माह बाद सर्विस कमेटी की बैठक बुलाई गई है।सर्विस कमेटी की बैठक नहीं होने से विभिन्न पदों के पदोन्नति अधिनियम में संशोधन व बिजली बोर्ड में नई भर्ती के मामले लटके हुए हैं। बोर्ड में सहायक लाइनमैन के 3,500 तथा सब स्टेशन अटेंडेंट के 500 से अधिक पद पदोन्नति से भरे जाने हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 8,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। 2,600 पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू करने का मामला सर्विस कमेटी में लंबित पड़ा है। अब 20 मई को प्रस्तावित बैठक में इन पदों को भरने का फैसला होना संभावित है।
विज्ञापन