फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal electricity board orders for technical staff to go in field duty

HPSEB: बिजली बोर्ड के दफ्तर में बाबू बने तकनीकी कर्मी भेजे जाएंगे फील्ड में

Tue, 11 Apr 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 11 Apr 2023 05:00 AM IST
सार

राज्य बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की फील्ड में भारी कमी चल रही है। सभी अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को सोमवार को इस बाबत पत्र जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal electricity board orders for technical staff to go in field duty
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड के दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे तकनीकी कर्मचारी जल्द ही फील्ड में नजर आएंगे। प्रदेश में तकनीकी स्टाफ की कमी पर बोर्ड प्रबंधन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इन कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर फील्ड में जाने के निर्देश जारी किए हैं। बीते कई वर्षों से सैकड़ों तकनीकी कर्मचारी दफ्तरों में लिपिक कार्यों में जुटे हैं। सात दिन में इन कर्मचारियों को रिलीव नहीं करने वाले अफसरों को बोर्ड प्रबंधन ने कार्रवाई के प्रति चेताया है।

विज्ञापन


सभी अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को सोमवार को इस बाबत पत्र जारी कर दिए गए हैं। राज्य बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की फील्ड में भारी कमी चल रही है। स्टाफ की कमी के चलते फील्ड में लगातार कर्मचारियों के साथ हादसे हो रहे हैं। पिछले कुछ अरसे से बिजली लाइन पर अकेले काम करते हुए कई तकनीकी कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


हर बार हादसे होने के बाद नींद से जागते हुए बोर्ड प्रबंधन की ओर से दफ्तरों में कार्यरत तकनीकी स्टाफ को फील्ड में भेजने के दावे किए जाते हैं लेकिन, धरातल पर यह दावे हवा ही साबित होते रहे हैं। अब बोर्ड प्रबंधन ने इस बाबत सख्ती बरतते हुए सभी उच्च अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए दफ्तरों में लिपिक कार्य कर रहे तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में भेजने को कहा है। तकनीकी स्टाफ को रिलीव करने वाले अधिकारियों को कार्रवाई के प्रति भी चेताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अधिकारी तकनीकी स्टाफ को फील्ड में नहीं भेजेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिन तकनीकी कर्मियों के मामले कोर्ट में विचाराधीन है, उन्हें अभी फील्ड में नहीं भेजा जाएगा। उधर, तकनीकी कर्मचारी संघ ने बोर्ड प्रबंधन के इस फैसले का स्वागत किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा और महामंत्री नेक राम ठाकुर ने कहा कि बीते लंबे समय से प्रबंधन के समक्ष इस मांग को उठाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed