फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal electricity board News: Junior T Mate and Helper will get posting of choice

जूनियर टीमेट, हेल्पर को मिलेगी पसंद की पोस्टिंग, बिजली बोर्ड ने मांगे आवेदन

Tue, 12 Jan 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 12 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal electricity board News: Junior T Mate and Helper will get posting of choice
तबादले - फोटो : अमर उजाला

राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर को पसंदीदा स्थानों पर पोस्टिंग लेने की राह आसान हो गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में स्थानांतरण करवाने के लिए इच्छुक कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं। मंडल कार्यालय के माध्यम से बोर्ड को दस दिन के भीतर इसके लिए आवेदन करना होगा। बोर्ड ने इसके लिए एक परफार्मा भी जारी किया है। स्थानांतरण करवाने के इच्छुक कर्मचारी इस परफार्मा के माध्यम से अपनी प्राथमिकता वाले तीन स्थान बता सकेंगे।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड की इस पहल से घरों से दूर नौकरी कर रहे जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्परों को अपने गृह क्षेत्र में लौटने का अच्छा मौका मिला है। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान कई कर्मचारियों को जहां नियुक्ति दी गई है, उसकी जगह उनसे किन्हीं अन्य स्थानों पर सेवाएं ली जा रही हैं। ऐसे में बोर्ड ने फैसला लिया है कि जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर को एक बार अपनी पसंद की पोस्टिंग देने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके तहत संबंधित कर्मचारियों को रिक्त पदों वाले कार्यालयों में अपनी पोस्टिंग के लिए आवेदन करना होगा। बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी कार्मिक मनोज कुमार ने कहा है कि आवेदनकर्ता द्वारा भेजे जाने वाला परफार्मा कैडर कंट्रोलिंग अधिकारी से हस्ताक्षर करवा कर भेजना होगा। दस दिनों के भीतर आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed