फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Electricity Board does not have any concrete record related to NOC

HPSEBL: हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों को राहत, बिजली बोर्ड के पास एनओसी से संबंधित नहीं कोई पुख्ता रिकॉर्ड

Mon, 20 May 2024 07:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 20 May 2024 07:55 PM IST
सार

नए नियमों के लागू होने के बाद भी बिजली के बिल बिना एनओसी के भवनों वाले उपभोक्ताओं को पुरानी दरों पर ही मिल रहे हैं।  बोर्ड के पास एनओसी से संबंधित पूरी जानकारी एकत्रित नहीं होने के कारण बिजली के बिल पुरानी दरों पर दिए गए।

विज्ञापन
Himachal Electricity Board does not have any concrete record related to NOC
राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिल गई है। नए नियमों के लागू होने के बाद भी बिजली के बिल बिना एनओसी के भवनों वाले उपभोक्ताओं को पुरानी दरों पर ही मिल रहे हैं। इन नियमों के लागू होने के बाद बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर कोई लाभ नहीं मिलना था। इन नियमों को बोर्ड ने अप्रैल में लागू किया था। इसके बाद मई में इन उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पुरानी दरों पर दिए गए।

विज्ञापन


बोर्ड के पास एनओसी से संबंधित पूरी जानकारी एकत्रित नहीं होने के कारण बिजली के बिल पुरानी दरों पर दिए गए। बिजली बोर्ड के मुताबिक एनओसी से संबंधित रिकॉर्ड नहीं होने की वजह से सिस्टम को अपडेट नहीं किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर के कारण बिना अपडेट के बिजली के बिल पुरानी दरों पर ही उपभोक्ताओं को मिल रहे हैं। बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) बताते हैं कि बिजली एनओसी से संबंधित नियमों के स्पष्टीकरण के लिए मामला रेगुलेटरी आयोग में भेजा गया है। रेगुलेटरी में मामले पर स्पष्टीकरण मिलने के बाद इस काम में तेजी आएगी। इस दौरान एनओसी और बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं की जानकारी एकत्र होने पर नए नियमों के आधार पर बिजली बिल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


हिमाचल में लाखों बिजली उपभोक्ता
हिमाचल प्रदेश में इस समय 23 लाख के करीब बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें लाखों ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके पास एनओसी नहीं है। इस कारण पुरानी दरों पर बिजली बिल मिलने से इन उपभोक्ताओं के लिए राहत है। वहीं, शिमला में 47 हजार बिजली उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed