फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Elections of newly formed municipal bodies may be postponed, Governor approves ordinance

Himachal: टल सकते हैं नवगठित नगर निकायों के चुनाव, राज्यपाल की अध्यादेश को मंजूरी

Thu, 14 Aug 2025 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Aug 2025 10:34 AM IST
सार

 प्रदेश में नवगठित नगर निकायों के चुनाव आगे टल सकते हैं। नई नगरपालिका के गठन होने के बाद अब दो साल के भीतर चुनाव होगा। 

विज्ञापन
Himachal: Elections of newly formed municipal bodies may be postponed, Governor approves ordinance
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नवगठित नगर निकायों के चुनाव आगे टल सकते हैं। नई नगरपालिका के गठन होने के बाद अब दो साल के भीतर चुनाव होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो वहां प्रशासक की तैनाती होगी। यह व्यवस्था नवगठित नगर परिषदों, नगर पंचायतों और नगर निगमों पर लागू होगी। राज्य सरकार ने इसके लिए अध्यादेश लाया है, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

प्रधान सचिव विधि शरद कुमार लगवाल ने इस अध्यादेश को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की मंजूरी के बाद अधिसूचित कर दिया है। हिमाचल में 73 नगर निकायों के चुनाव होने हैं। यह चुनाव अगले साल के शुरू में प्रस्तावित हैं। यह अध्यादेश हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले लाया गया है। इसे मानसून सत्र में पेश कर पारित करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने अध्यादेश लाकर हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1994 में संशोधन किया है। यह संशोधन अधिनियम की धारा 14 की उपधारा 2 में किया गया है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा है। नगर निगम, नगर निकाय और नगर परिषद का कार्यकाल अगले साल जनवरी में पूरा होना है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में 30 से ज्यादा नगर निगम और नगर पंचायतें और नगर परिषद बनी हैं। इनके चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार की जा रही है। कर्मचारियों की ड्यूटियों को लेकर शेड्यूल तय किया जा रहा है। इसी बीच सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के बाद नई बनी नगर परिषदों के चुनाव आगे भी टल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed