फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Elections of all four municipal corporations postponed, know the reason

हिमाचल: चार नगर निगमों का लटक गया चुनाव, 15 अक्तबूर को खत्म हो चुका महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल

Fri, 03 Nov 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 10:33 AM IST
सार

प्रदेश में चारों नगर निगम का चुनाव लटक गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एम्स में उपचाराधीन हैं। उनके आने के बाद ही महापौर और उपमहापौर के चुनाव की तिथि निर्धारित हो सकती है। 

विज्ञापन
Himachal: Elections of all four municipal corporations postponed, know the reason
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चारों नगर निगम का चुनाव लटक गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एम्स में उपचाराधीन हैं। उनके आने के बाद ही महापौर और उपमहापौर के चुनाव की तिथि निर्धारित हो सकती है। 15 अक्तबूर को नगर निगम मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन नगर निगम में महापौर और उपमहापौर के ढाई साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब नए महापौर और उपमहापौर को चुना जाना है। पहले नगर पंचायत और नगर परिषद की तर्ज पर विधायकों ने नगर निगम में वोटिंग राइट का मामला उठाया।

विज्ञापन


इसके बाद शहरी विकास विभाग ने यह मामला सरकार को भेजा। सरकार की ओर से इसमें विधि विभाग की राय मांग गई। विधि विभाग ने भी एक्ट का हवाला देते हुए विधायकों को वोटिंग राइट देने में सहमति नहीं जताई। इस समय सोलन और पालमपुर में कांग्रेस के पास है जबकि मंडी और धर्मशाला भाजपा के पास है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस को सोलन नगर निगम में क्रॉस वोटिंग की चिंता सता रही है। चूंकि इस नगर निगम में 9 पार्षद कांग्रेस, 7 पार्षद भाजपा और एक निर्दलीय जीते हैं। इस नगर निगम में उठापटक चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed