फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Elections: Candidates can file nominations from a maximum of four constituencies; EVM in ulb voting

Himachal Elections: प्रत्याशी अधिकतम चार क्षेत्रों से कर सकेंगे नामांकन, 1300 ईवीएम से होंगे शहरी निकाय चुनाव

Fri, 08 May 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2026 06:00 AM IST
सार

प्रदेश के पंचायत चुनावों में इस बार उम्मीदवारों को बड़ी राहत और रणनीतिक विकल्प मिला है। 

विज्ञापन
Himachal Elections: Candidates can file nominations from a maximum of four constituencies; EVM in ulb voting
ईवीएम मशीन(सांकेतिक)। - फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनावों में इस बार उम्मीदवारों को बड़ी राहत और रणनीतिक विकल्प मिला है। चुनाव नियमों के तहत अब एक व्यक्ति अपनी यूनिट के भीतर अधिकतम चार अलग-अलग क्षेत्रों से नामांकन दाखिल कर सकता है। हालांकि जरूरी है कि जिस क्षेत्र से नामांकन भरा जा रहा है, वहां के किसी स्थानीय व्यक्ति का प्रस्ताव उम्मीदवार के साथ हो। जिला परिषद चुनाव में पूरा जिला एक यूनिट माना जाएगा। उम्मीदवार जिले के किसी भी क्षेत्र से नामांकन भर सकता है।पंचायत समिति चुनाव में पूरा ब्लॉक और वार्ड सदस्य चुनाव में पूरी पंचायत को यूनिट माना जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रधान और उपप्रधान पद के लिए उम्मीदवार अपनी पंचायत के अलावा आसपास की चार पंचायतों से भी चुनाव लड़ सकता है। साथ लगती चार अन्य पंचायतों से आवेदन करने की व्यवस्था से उन उम्मीदवारों को फायदा मिल सकता है, जिनका प्रभाव क्षेत्र एक से अधिक पंचायतों या वार्डों में है। वहीं, कई स्थानों पर इससे टिकट और समर्थन को लेकर नए समीकरण भी बन सकते हैं।ल्प उम्मीदवारों को राजनीतिक तौर पर अतिरिक्त अवसर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह आरक्षित सीटों के चलते कई संभावित उम्मीदवार अलग-अलग क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के नियम को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। पंचायत चुनाव में यह व्यवस्था कई संभावित उम्मीदवारों के लिए रणनीतिक तौर पर अहम रहेगी। कई दावेदार ऐसे क्षेत्रों से भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जहां उनके समर्थकों का प्रभाव अधिक है। ऐसे में चार अलग-अलग क्षेत्रों से नामांकन दाखिल करने का विक

विज्ञापन

जिला परिषद के लिए पूरा जिला एक यूनिट होती है। इसके अलावा पंचायत समिति के संबंधित ब्लॉक और वार्ड सदस्य के लिए पूरी पंचायत को यूनिट माना जाता है। ऐसे में एक व्यक्ति चार विभिन्न स्थानों से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। -सचिन ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी, कांगड़ा

शहरी निकायों के चुनाव के लिए 1,300 ईवीएम से होंगे चुनाव
 हिमाचल प्रदेश के 51 शहरी निकायों के 449 पदों के लिए यह चुनाव हो रहे हैं। निकायों में 10 वार्डों में निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं। इन चुनाव के लिए कुल 1147 उम्मीदवार अब मैदान में रह गए हैं। इन चुनावों के लिए राज्य में 589 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। शहरी निकायों के चुनाव के लिए करीब 1300 ईवीएम के माध्यम से यह चुनाव होंगे। शहरी निकाय के चुनाव में कुल 195 महिला उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में है। 4 नगर निगमों सहित 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में यह चुनाव हो रहे हैं। शहरी निकायों में 3,60,859 लाख मतदाता अब 439 वार्डों में अपना मतदान करेंगे। इनमें 1,80,963 पुरुष मतदाता, जबकि 1,79,882 महिला मतदाता हैं। वहीं इन चुनाव में 1808 मतदाता पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed