फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election result 2017 BSP get zero seat

हिमाचल चुनाव: हाथी ने पहाड़ पर दिया अंडा, हुए नोटा से भी बहुत बुरे हाल

Mon, 18 Dec 2017 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Dec 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
himachal election result 2017 BSP get zero seat

भाजपा और कांग्रेस के इर्द-गिर्द घूमने वाली हिमाचल की राजनीति में इस बार भी तीसरा राजनीतिक दल उभरकर सामने नहीं आया। भाजपा-कांग्रेस के बाद कभी यूपी की सत्ता पर प्रचंड बहुमत के साथ काबिज होने वाली बसपा हिमाचल में 2017 के विधानसभा चुनावों में नोटा (इनमें से कोई नहीं) से भी पिछड़ गई।

विज्ञापन


पार्टी की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके 51 प्रत्याशियों में अधिकतर की जमानत तक जब्त हो गई। विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा को कुल 17 हजार 335 वोट मिले। 32 हजार 656 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

यहां सबसे ज्यादा दबा नोटा

himachal election result 2017 BSP get zero seat

सूबे में सियासत करने वाले वालों से हिमाचल के लोग इस कद्र नाराज रहे कि लोकतंत्र के उत्सव में तो सहभाग किया, लेकिन चुनावों के दौरान 0.9 फीसदी ने अपने वोट को किसी को भी नहीं देने का फैसला लिया।

जाहिर है हिमाचल में नोटा इस्तेमाल कर तीसरे विकल्प को भी पिछाड़ने वाले लोगों ने नेताओं के लिए एक सबक सामने रख दिया है।

सबसे ज्यादा नोटा का इस्तेमाल जोगिंद्रनगर सीट पर किया गया। यहां 1002 लोगों ने, जबकि लाहौल-स्पीति में सबसे कम 70 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। देहरा में 903 और शाहपुर में 815 लोगों ने प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed