फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election : Maheshwar Singh said that will not allow Hiteshwar to contest from Banjar

राजनीति: महेश्वर सिंह बोले- हितेश्वर को बंजार से नहीं लड़ने देंगे चुनाव

Wed, 19 Oct 2022 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Oct 2022 07:51 PM IST
सार

 पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। भाजपा ने जिसे प्रत्याशी घोषित किया है, उसके पक्ष में काम किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
himachal election : Maheshwar Singh said that will not allow Hiteshwar to contest from Banjar
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने अपने बेटे हितेश्वर सिंह को बंजार से चुनाव न लड़ाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। भाजपा ने जिसे प्रत्याशी घोषित किया है, उसके पक्ष में काम किया जाना चाहिए। उन्होंने एलान किया कि वह न पार्टी के नियमों के बाहर कोई काम करेंगे और न ही हितेश्वर सिंह को बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने देंगे। हालांकि, इस दौरान अधिकतर समर्थक बैठक छोड़कर चले गए। महेश्वर सिंह के इस एलान के बाद बंजार में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी की राह आसान होती दिख रही है। 

विज्ञापन

उधर, इससे पहले बंजार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने के हितेश्वर सिंह के रुख को लेकर सैंज में दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

भाजपा के टिकट की सूची से बाहर होने के बाद पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह के समर्थक बुधवार सुबह ही सैंज में जुट गए और हितेश्वर को टिकट न मिलने का विरोध किया। समर्थक हितेश्वर को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का खाका बनाने में जुट गए। इस बीच, दोपहर बाद महेश्वर सिंह और उनकी पत्नी विभा सिंह सैंज पहुंचे और समर्थकों की राय जानी। बैठक में महेश्वर सिंह ने एलान किया कि हितेश्वर को बंजार से चुनाव लड़ाने के लिए वह राजी नहीं हैं। 
विज्ञापन


हितेश्वर सिंह के निर्दलीय चुनाव न लड़ने से अब बंजार में कांग्रेस प्रत्याशी खीमीराम शर्मा और सुरेंद्र शौरी के बीच सीधी टक्कर होने हो सकती है। हितेश्वर सिंह ने कहा कि पार्टी के आला नेताओं और सीएम जयराम ठाकुर से बात करने के बाद आगामी रणनीति तय करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोपहर बाद महेश्वर सिंह को मंडी बुलाया। इसमें क्या बात हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed