Himachal Election: हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस सीईसी के महासचिव मुकुल वासनिक ने पत्र जारी कर डॉ. वर्मा के नाम की घोषणा की है। डॉ. वर्मा वर्तमान में हमीरपुर में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इस सीट पर आज नामांकन से ठीक पहले कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने हमीरपुर विधानसभा सीट से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। डॉ. वर्मा फिलहाल हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव के पद पर हैं। सीईसी ने पत्र जारी कर हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सीईसी के महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया है। डॉ. वर्मा वर्तमान में हमीरपुर में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इस सीट पर आज नामांकन से ठीक पहले कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है। आज नामांकन का आखिरी दिन है।
बता दें कि इससे पहले हमीरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी तय करने को लेकर पेच फंसा हुआ था। आशीष ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू में सहमति नहीं बनने से हमीरपुर में प्रत्याशी तय करने को लेकर पेच फंसा रहा।