{"_id":"6368f7dcc2b2863aa71078ec","slug":"himachal-election-2022-votes-will-be-cast-between-minus-temperature-in-tshigang-the-world-s-highest-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में माइनस तापमान के बीच डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में माइनस तापमान के बीच डाले जाएंगे वोट
Mon, 07 Nov 2022 05:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:53 PM IST
सार
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 12 नवंबर को मतदान होगा। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में भी मतदान की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
दुनिया का सबसे ऊंचा टशीगंग मतदान केंद्र(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइनस डिग्री तापमान के बीच जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 12 नवंबर को मतदान होगा। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में भी मतदान की तैयारी कर ली गई है। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक डॉ. सरोज कुमार ने सोमवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिन घाटी में सग्नम मतदान केंद्र, रंगरिक क्यूलिंग, हल, चिचम और विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग का दौरा किया। सरोज कुमार ने मतदान केंद्रों में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मतदाता जागरूकता का गीत पेश किया। इससे पहले डॉ. सरोज कुमार का स्वागत जनजातीय परंपरा के अनुसार किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर पर्यवेक्षक ने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार राजेश नेगी, खंड विकास अधिकारी पीएल नेगी, निर्वाचन विभाग से अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन