फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Votes will be cast between minus temperature in Tshigang, the world's highest polling

Himachal: विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में माइनस तापमान के बीच डाले जाएंगे वोट

Mon, 07 Nov 2022 05:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 05:53 PM IST
सार

 जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 12 नवंबर को मतदान होगा। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में भी मतदान की तैयारी कर ली गई है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Votes will be cast between minus temperature in Tshigang, the world's highest polling
दुनिया का सबसे ऊंचा टशीगंग मतदान केंद्र(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माइनस डिग्री तापमान के बीच जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 12 नवंबर को मतदान होगा। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में भी मतदान की तैयारी कर ली गई है। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक डॉ. सरोज कुमार ने सोमवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिन घाटी में सग्नम मतदान केंद्र, रंगरिक क्यूलिंग, हल, चिचम और विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग का दौरा किया। सरोज कुमार ने मतदान केंद्रों में तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मतदाता जागरूकता का गीत पेश किया। इससे पहले डॉ. सरोज कुमार का स्वागत जनजातीय परंपरा के अनुसार किया गया।  सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर पर्यवेक्षक ने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार राजेश नेगी, खंड विकास अधिकारी पीएल नेगी, निर्वाचन विभाग से अनीता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed