फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Vikramaditya Singh said that BJP can poaching MLAs in the state

Shimla: विक्रमादित्य सिंह बोले- प्रदेश में विधायकों की खरीद फरोख्त कर सकती है भाजपा

Fri, 18 Nov 2022 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Nov 2022 08:20 PM IST
सार

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के बावजूद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी प्रत्याशियों से अलर्ट रहने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Vikramaditya Singh said that BJP can poaching MLAs in the state
विधायक विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के बावजूद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी प्रत्याशियों से अलर्ट रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि बहुमत के करीब पहुंचती है तो ऐसी स्थिति में भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त करने, ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर अपने पाले में करने की ओछी हरकतें कर सकती है। भाजपा का हमेशा स्थायी सरकारों को गिराने का प्रयास रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 45 सीटें जीतेगी। अगर 35 के करीब सीटें रहती है तो भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग कर सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश में चुनाव नतीजे आने से पूर्व हाईकमान में स्थिति संभालने के लिए पर्यवेक्षक हिमाचल भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मणिपुर और गोवा में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीतकर आने वाले उम्मीदवारों को भी अपने पक्ष में करने का प्रयास भाजपा कर सकती है। शुक्रवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल पर विक्रमादित्य ने कहा कि चुनकर आने वाले विधायक और हाईकमान ही मुख्यमंत्री पर निर्णय लेंगे। पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे वे पूरा करेंगे। उन्होंने रामपुर जैसी घटनाओं पर संदेह जताया। कहा कि थ्री लेयर सिक्योरिटी के बावजूद यह जरूरी है कि चुनाव आयोग की देखरेख में ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित हो। 
विज्ञापन


विक्रमादित्य ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। ओपीएस, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों-बागवानों की अनदेखी, भाजपा की जन विरोधी नीतियों, आम जनता से जुड़े मुद्दों और सरकार की नाकामियों को ध्यान में रखकर जनता ने मतदान किया है। युवाओं में इस बार भारी जोश देखने को मिला। कांग्रेस ने जो गारंटी दी थी, उसे कांग्रेस सरकार में आने पर पूरा करेगी। ओपीएस को बहाल किया जाएगा। उन्होंने पीएम के प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर केंद्र से सहयोग न मिलने के बयान को सांविधानिक मर्यादाओं के उलट करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनने पर होगी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच करवाई जाएगी, जिससे सच्चाई सामने आए। इसमें जो भी दोषी होगा, उसे नहीं बख्शा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed