फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Election 2022 Vidhan Sabha Chunav himachal 2022 hp vidhan sabha chunav

Himachal Election: वोटर कार्ड गुम होने पर भी ऐसे डाल सकते हैं वोट, जानें- प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज की सूची

Fri, 11 Nov 2022 05:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Nov 2022 05:55 PM IST
सार

 Himachal Assembly Election 2022: अगर आपका वोटर आईडी कार्ड कहीं गुम हो जाता है तो फिर आप कैसे वोट डालेंगे? ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको सबसे पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करना है। नाम होने पर कुछ जरूरी दस्तावेज के साथ मतदान केंद्र पर वोट डाल सकते हैं। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022 Vidhan Sabha Chunav himachal 2022 hp vidhan sabha chunav
हिमाचल विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार शाम पांच बजे से प्रचार का शोर थम चुका है। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं से अपील की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता दिवंगत श्याम सरन नेगी हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत्र रहे हैं। नेगी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब सभी प्रदेशवासी 12 नवंबर को बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे। बता दें कि वैसे तो वोट डालने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है, और साथ ही आपका नाम वोटर लिस्ट में भी होना चाहिए। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपका वोटर आईडी कार्ड कहीं गुम हो जाता है, तो फिर आप कैसे वोट डालेंगे? ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको सबसे पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करना है। अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो फिर आप कुछ अन्य दस्तावेज के साथ अपना वोट डाल सकते हैं। तो आइए आपको वोटर लिस्ट में नाम चेक करने और इन दस्तावेज के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

  • अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए आप https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करें। सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आप वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
  • यहां आप अपना नाम, पिता या पति का नाम, लिंग और उम्र भरिए।
  • इस कॉलम के ठीक नीचे राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चयन करिए।
  • सबसे अंतिम में दिए गए कोड को भरिए और फिर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  • अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा तो वह सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस्तावेज के साथ भी वोट डाल सकते हैं आप
  • अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो फिर आप आधार कार्ड से वोट डाल सकते हैं
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • मनरेगा कार्ड
विज्ञापन

  • स्मार्ट कार्ड
  • पेंशन संबंधी दस्तावेज
  • केंद्र या राज्य का सर्विस आईडी कार्ड
  • प्रमाणित फोटो वोटर स्लिप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed