फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal election 2022, Union MinisterAnurag thakur said that who lead in the survey, the party gave him the t

Hamirpur: केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले- जो सर्वे में सबसे आगे, पार्टी से उसे दिया टिकट

Fri, 21 Oct 2022 10:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 10:42 PM IST
सार

 अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो जीत की ताकत रखता है और सर्वे में सबसे ऊपर है, कार्यकर्ताओं और जनता ने जिसे चाहा है, पार्टी ने उसे टिकट दिया है। कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह शीर्ष नेतृत्व तय करता है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Union MinisterAnurag thakur said that who lead in the survey, the party gave him the t
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो जीत की ताकत रखता है और सर्वे में सबसे ऊपर है, कार्यकर्ताओं और जनता ने जिसे चाहा है, पार्टी ने उसे टिकट दिया है। कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह शीर्ष नेतृत्व तय करता है। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में अनुराग ने कहा कि जिन पार्टियों पर एक ही परिवार का कब्जा है, चाहे वह क्षेत्रीय दल हों या राष्ट्रीय, उसे परिवारवाद कहते हैं। ऐसे दलों में एक परिवार के हाथ में कमान रहती है। कांग्रेस उसे समझ नहीं पाई।

विज्ञापन


भाजपा एक ऐसी पार्टी है, उसमें सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सकता है। कहा कि पार्टी के जो लोग निर्दलीय नामांकन भर रहे हैं, उन्हें मनाने के प्रयास किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल का सुजानपुर से चुनाव न लड़ने के सवाल पर अनुराग ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्ष 2017 के एक प्रत्याशी के रूप में धूमल ने पिछले पांच वर्षों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए और संगठन को मजबूत करने का काम किया। 
विज्ञापन


जनसभा में भावुक हुए अनुराग, आंखों से छलके आंसू
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भावुक हो गए और उनके आंसू निकल आए। भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन भी किया। मंच पर बोलते समय आंसुओं को नहीं रोक पाए। कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने की अपील की। भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed