{"_id":"6368f458faa1ff4e3537eaaf","slug":"himachal-election-2022-union-minister-smriti-irani-hits-out-at-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: स्मृति ईरानी बोलीं- अमेठी से भगाया तो भागते ही रह गए राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: स्मृति ईरानी बोलीं- अमेठी से भगाया तो भागते ही रह गए राहुल गांधी
Mon, 07 Nov 2022 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:35 PM IST
सार
स्मृति ईरानी ने कहा कि 60 सालों तक देश में राज करने वाली खानदानी पार्टियां के नेता आज भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अमेठी से भगाया, वह तभी से भागते आ रहे हैं। जिन जगहों पर राहुल यात्राएं कर रहे हैं, उन सभी स्थानों से कांग्रेस को खदेड़ा गया। यही कारण रहा कि राहुल हिमाचल नहीं आ रहे हैं। उन्हें पता था कि हिमाचल की जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के माईना बाग में चुनावी जनसभा में स्मृति ईरानी ने कहा कि जिन सीटों को कांग्रेस अपनी पुश्तैनी मान रही है, उन सभी सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो रही है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा और भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 60 सालों तक देश में राज करने वाली खानदानी पार्टियां के नेता आज भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। जिन-जिन स्थानों पर जाकर राहुल यात्रा कर रहे हैं, उन सभी स्थानों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता जा रहा है।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को जानबूझकर रोके रखा। उन्होंने एम्स, आईआईएम और अटल टनल जैसे कई उदाहरण दिए, जो भाजपा सरकार के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत ही परवान चढ़े हैं। कहा कि हिमाचल की जनता 12 नवंबर को कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाकर हर बात का करारा जवाब देगी।