फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Union Minister of State for External Affairs and Culture Meenakshi Lekhi satement in s

Shimla: मीनाक्षी लेखी बोलीं- जल्द सामने आएगा टिकटों के लिए सक्षम महिलाओं का आंकड़ा

Sat, 01 Oct 2022 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Oct 2022 08:21 PM IST
सार

मीनाक्षी लेखी ने शिमला में कहा कि केवल महिला है, इसलिए टिकट मिले यह सही नहीं। महिलाएं खूब सशक्त हुईं हैं। मैं पुरुषों को पछाड़कर महिलाओं को खुद आगे बढ़ने की पक्षधर हूं।

विज्ञापन
himachal election 2022, Union Minister of State for External Affairs and Culture Meenakshi Lekhi satement in s
केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिर्फ महिला होकर टिकट देना इस वर्ग के साथ अन्याय होगा। जल्दी हिमाचल के विधानसभा चुनाव के टिकटों के लिए सक्षम महिलाओं का आंकड़ा सामने आएगा। यह बात केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कही। उन्होंने कहा कि पुरुषों को मात देकर महिलाओं के आगे आने की जगह बननी चाहिए। भाजपा की ओर से ऐसी कितनी महिलाएं तैयार की जा रही हैं, इसका आंकड़ा हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आ जाएगा। लेखी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिया है। पहले तो गोद में बैठाने की बातें तक होती थीं। शनिवार को शिमला में प्रेस वार्ता में मीनाक्षी लेखी ने जयराम सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर भी जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की कथनी और करनी में फर्क है।

विज्ञापन


मीनाक्षी लेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। डबल इंजन की सरकार में हिमाचल प्रदेश ने न सिर्फ तेज गति से विकास किया है, बल्कि हर स्तर पर सामाजिक बदलाव भी तय किए हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने कोरोना काल में राज्य के हर व्यक्ति के हित में बेहतरीन काम किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो बदलाव हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में हुए हैं, वह अन्य सरकारों के लिए उदाहरण हैं। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर चलकर हिमाचल को आगे बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभ हुआ है। जयराम सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लागू कर बुजुर्गों को सम्मान दिया है। ‘हर घर को नल से जल’ योजना में हर घर को शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य किया है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भाजपा एकमात्र दल है, जिसने महिलाओं की 33 प्रतिशत भूमिका को संगठन में अनिवार्य किया है। महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में आधा किराया निर्धारित हुआ है। जिला सिरमौर के गिरिपार के हाटी समुदाय को जनजातीय समुदाय का दर्जा देकर 3.25 लाख लोगों की 55 वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा किया है। एनीमिया मुक्त सूचकांक में हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय योजनाओं का लाभ न उठाने पर केंद्रीय मंत्री हुईं हैरान 
लोक कलाकारों के लिए चल रही केंद्रीय योजनाओं का लाभ न उठा पाने पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हैरानी जताई। कहा कि इस संबंध में उन्होंने निदेशक पंकज ललित से बात की है, उन्हें थोड़ा सा अचंभा है कि इस दिशा में काम क्यों नहीं हो पाया। इसके लिए वांछित बजट के लिए उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के लिए प्रस्ताव भेजा जाए और एक प्रति उन्हें भी दी दें। मीनाक्षी लेखी ने यह बात गेयटी थियेटर शिमला में शनिवार को हुए राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में कही। कहा कि केंद्र सरकार की रेपरेटरी, लोक कलाकारों और राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के माध्यम से भी काम हो रहा है। संस्कृति विभाग थोड़ा सा काम करके एक प्रस्ताव उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में प्रस्तुत करें और एक उन्हें भेजें, इससे उनका काम हो जाएगा। 

मीनाक्षी लेखी ने मंच पर किया कन्या पूजन 
मीनाक्षी लेखी ने गेयटी थियेटर के मंच पर कन्या पूजन भी किया। उन्होंने नौ कन्याओं का पूजन करने के बाद उनके चरण स्पर्श किए। इससे पहले गेयटी के बाहर मीनाक्षी लेखी का गाजे-बाजे का साथ स्वागत किया गया। 

दूर-दूर से बुलाए साहित्यकार, नहीं मिला बोलने का मौका 
बतौर मुख्य अतिथि मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में दूर-दूर से साहित्यकारों को बुलाया गया था लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। लेखी के अन्यत्र व्यस्त होने के कारण उन्हें इसमें समस्या आई। 


महिलाओं की रक्षा के लिए मोदी सरकार कृत संकल्प : मीनाक्षी
महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए मोदी सरकार कृत संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। यह बात केंद्रीय विदेश मामले एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भाषा एवं संस्कृति विभाग के गेयटी थियेटर में आयोजित कला संस्कृति संवाद उत्सव में कही। उन्होंने कहा कि देश में नारी का सम्मान देह से नहीं अपितु बौद्धिक क्षमताओं से किया जाता है। संवाद के दौरान रंगकर्मी संजय सूद ने गेयटी थियेटर रेपेट्री के लिए सांस्कृतिक मंत्रालय से धन की उपलब्धता का मामला उठाया। मीनाक्षी लेखी ने प्रियंका वैद्य और मृणाल की ओर से उठाए मामलों पर मंत्रालय की ओर से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कन्या पूजन कर आशीर्वाद भी लिया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि संस्कृति को धरोहर मानकर गेयटी में कला संस्कृति संवाद उत्सव आयोजित किया गया है। निदेशक भाषा एवं कला संस्कृति विभाग डॉ. पंकज ललित ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभाग विभिन्न कार्यक्रमों और गोष्ठियां का आयोजन कर रहा है। इस मौके पर पद्मश्री विद्यानंद सरैइक, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, पर्यटन बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, ललित कला अकादमी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल, अनिला कश्यप, लोक कलाकार जियालाल, रोशनी शर्मा और करनैल राणा ने लोकगीत प्रस्तुत किए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed