फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 union minister jitendra singh statement on martyr vikram batra

Himachal Election: जितेंद्र सिंह बोले- हिमाचल के नाम पर देश करता है विक्रम बतरा पर गर्व

Mon, 07 Nov 2022 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Nov 2022 05:27 PM IST
सार

प्रदेश में रिक्त पदों को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की कोई भी सरकार हर किसी युवा को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती है।

विज्ञापन
himachal election 2022 union minister jitendra singh statement on martyr vikram batra
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में प्रतिभा सिंह ने कारगिल को एक बहुत छोटा युद्ध बताया था, लेकिन हिमाचल के नाम पर पूरे देश में शहीद विक्रम बतरा पर गर्व किया जाता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय, सम्मान और स्वाभिमान की चिंता कर सकती है। 

विज्ञापन


धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में पूरे प्रदेश के परिवारों का ध्यान दिया गया है। हिमाचल सहित उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों की संपदा पर कांग्रेस के राज में कार्य नहीं किया गया। भाजपा के सुशासन में पहाड़ी राज्यों की संपदा और संसाधनों को बढ़ावा देकर पहाड़ी राज्यों की अर्थव्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। 
विज्ञापन


हर किसी को नहीं दी जा सकती सरकारी नौकरी 
प्रदेश में रिक्त पदों को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की कोई भी सरकार हर किसी युवा को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती है। जिम्मेदार सरकार यह योजना बना सकती है कि कैसे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के प्रति सुदृढ़ बनाया जाए। भाजपा के घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार देने के लिए 900 करोड़ का स्टार्टअप और तीन लाख नौकरियों का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृपाल परमार को फोन करना भाजपा परिवार की बात 
जितेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार को फोन करना भाजपा परिवार की अपनी बात है। कहा कि भाजपा का हर सदस्य कार्यकर्ता है। छोटे से छोटे चुनावों में भी सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से शामिल रहते हैं। पार्टी की शैली है कि सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर कार्य करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है,ऐसे में इस मामले में आर्श्चय चकित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed