{"_id":"63690be01247e162453dc0dc","slug":"himachal-election-2022-three-crore-cash-six-crore-jewelery-and-gold-biscuits-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: तीन करोड़ की नकदी, छह करोड़ के जेवरात और सोने के बिस्कुट जब्त, आयकर विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: तीन करोड़ की नकदी, छह करोड़ के जेवरात और सोने के बिस्कुट जब्त, आयकर विभाग ने की कार्रवाई
Mon, 07 Nov 2022 07:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Nov 2022 07:17 PM IST
सार
शिमला, सोलन, पंचकूला और चंडीगढ़ में इन कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी कर तीन करोड़ रुपये की नकदी, सोने और हीरे के छह करोड़ रुपये के जेवरात और सोने के बिस्कुट जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
आयकर विभाग ने सोलन और शिमला के दो शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। शिमला, सोलन, पंचकूला और चंडीगढ़ में इन कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी कर तीन करोड़ रुपये की नकदी, सोने और हीरे के छह करोड़ रुपये के जेवरात और सोने के बिस्कुट जब्त किए गए हैं। दोनों कारोबारियों पर कर चोरी की आशंका है। जांच टीम अब इन कारोबारियों की संपत्ति के दस्तावेजों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने 200 अधिकारियों, कर्मचारियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ कोटखाई, खलटूनाला, संजौली, भट्ठाकुफ र न्यू शिमला, सोलन, चंडीगढ़, पंचकूला में कारोबारियों के 19 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। शिमला और परवाणू की आयकर विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से यह छापे मारे थे। सूत्र बताते हैं कि अब शराब कारोबारियों की संपत्ति के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। आयकर विभाग ने इसकी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को भी सौंप दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन