फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, The process of deciding BJP's ticket will start next week

BJP Tickets HP: अगले सप्ताह शुरू होगी भाजपा की टिकट तय करने की प्रक्रिया, फिर हिमाचल आ सकते हैं पीएम

Thu, 06 Oct 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 08:54 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के टिकट तय करने की प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होगी। राज्य के भाजपा नेताओें की दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। 

विज्ञापन
himachal election 2022, The process of deciding BJP's ticket will start next week
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@BJP4India

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के टिकट तय करने की प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू होगी। राज्य के भाजपा नेताओें की दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। उसके बाद प्रदेश में भी कोर कमेटी की बैठक में इस संबंध में मंत्रणा होगी। भाजपा के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर और कुल्लू दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं। अगले महीने होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा जल्दी ही टिकटों को तय करने की प्रक्रिया शुरू करने वाली है। हर विधानसभा क्षेत्र से चार-पांच लोग चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा अपने स्तर पर चार बार सर्वेक्षण भी करवा चुकी है। जल्दी ही टिकटों के बारे में भी निर्णय हो जाएगा। यह फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा, लेकिन उससे पहले दिल्ली और प्रदेश में दो महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। 

विज्ञापन


स्वर्णिम दृष्टिपत्र कमेटी जमीनी स्तर पर अपना काम कर रही: डॉ. बिंदल 
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करने वाले रथों और प्रकाशित सामग्री को आम जनता तक पहुंचाने के बारे में भाजपा क्षेत्र में व्यापक कार्य कर रही है। स्वर्णिम दृष्टिपत्र कमेटी जमीनी स्तर पर अपना काम कर रही। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे अभियान को लेकर आम जनता का जबरदस्त जवाब मिल रहा है। उन्होंने यह कहा कि सभी समितियां दिन-प्रतिदिन काम कर रही हैं और इनकी रिपोर्टिंग समितियों की अपने काम के प्रति गंभीरता को दर्शाती हैं। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इसमें प्रबंध समिति की सभी उप समितियों के प्रमुखों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


अगले हफ्ते फिर हिमाचल आ सकते हैं मोदी, शाह का भी कार्यक्रम बनेगा 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा में एक हाइडल प्रोजेक्ट के उद्घाटन और दो परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए अगले हफ्ते फिर से हिमाचल प्रदेश आ सकते हैं। मोदी 14 या 15 अक्तूबर को फिर हिमाचल आ सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी कार्यक्रम बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed