फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022, Tents set up outside the strong room for representatives of political parties

Himachal Election: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर लगाए तंबू, जानें पूरा मामला

Thu, 17 Nov 2022 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 06:37 PM IST
सार

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के मद्देनजर जिला निर्वाचन विभाग ने नई पहल की है। जिले के प्रमुख राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की संतुष्टि के लिए विभाग ने स्ट्रांग रूम के बाहर तीन जगह तंबू लगा दिए हैं। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Tents set up outside the strong room for representatives of political parties
स्ट्रांग रूम के बाहर लगाए तंबू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय ऊना में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के मद्देनजर जिला निर्वाचन विभाग ने नई पहल की है। जिले के प्रमुख राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की संतुष्टि के लिए विभाग ने स्ट्रांग रूम के बाहर तीन जगह तंबू लगा दिए हैं। तीनों टेंटों में किसी भी भी राजनीतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी के प्रतिनिधि सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित निगरानी कर सकते हैं। मतदान के बाद ईवीएम ऊना कॉलेज में थ्री लेयर पहरे में रखी गई हैं। विधानसभा क्षेत्र ऊना, हरोली और कुटलैहड़ की ईवीएम सख्त पहरे में हैं। सुरक्षा बलों सहित पुलिस जवान 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। बाकायदा, यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ईवीएम की सुरक्षा को लेकर किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी एवं पोलिंग एजेंट संशय में न रहें, इसके लिए अब स्ट्रांग रूम के बाहर तीन तंबू लगाए दिए गए हैं। यहां प्रत्याशी और पोलिंग एजेंट पंजीकरण कराने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर सकते हैं। वे किसी भी प्रतिनिधि को अधिकृत कर यहां देखरेख के लिए बैठा सकते हैं। वीरवार को उपायुक्त ने व्यवस्थाओं की जांच भी की।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार टेंट लगाए गए हैं। इसका मकसद प्रत्याशियों और पोलिंग एजेंटों को विश्वास दिलाना है कि ईवीएम की सुरक्षा पुख्ता है। टेंट में बैठने के लिए प्रत्याशियों को मंजूर हैं तो उन्हें भी आने की अनुमति है। कोई अनाधिकृत आदमी नहीं रह सकता। टेंट में किसी भी राजनीतिक दल या निर्दलीय उम्मीदवार एवं पोलिंग एजेंट किसी अधिकृत प्रतिनिधि को टेंट में देखरेख के लिए लेटर जारी कर बैठा सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी ने अनुमति नहीं ली है।- राघव शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने अब घुमारवीं में गाड़ा ईवीएम की सुरक्षा के लिए तंबू

himachal election 2022, Tents set up outside the strong room for representatives of political parties
घुमारवीं में गाड़ा ईवीएम की सुरक्षा के लिए तंबू - फोटो : संवाद

 घुमारवीं कॉलेज में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद अब उनकी सुरक्षा के लिए घुमारवीं कांग्रेस ने कलरी कॉलेज में बनाए स्ट्र्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़ दिया है। दो दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी ने आरोप लगाया था कि दूसरी विचारधारा से जुड़े एक पत्रकार ने ईवीएम से छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। राजेश धर्माणी ने इसकी शिकायत पुलिस और चुनाव आयोग से की है। प्रारंभिक जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया, जिससे यह साबित हो कि कहीं से ईवीएम की सुरक्षा में चूक हुई हो। बुधवार को कांग्रेस ने कलरी कॉलेज के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया था।

अब ईवीएम से कोई छेड़छाड़ न हो, इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में ही तंबू गाड़ दिया है। दिन-रात कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा में पहरा दे रहे हैं। उनका कहना है कि मतगणना तक इसी तरह से ईवीएम की रखवाली करेंगे। ईवीएम मशीन को थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है। जहां तक खुद चुनाव आयोग के अधिकारियों का जाना भी प्रतिबंधित है, लेकिन कांग्रेस ने इस पर संदेह जताया है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी ने कहा कि कोड के जरिये हैकर किसी भी मशीन को हैक कर सकते हैं। कहा कि चुनाव परिणाम तक कार्यकर्ता कॉलेज परिसर के तंबू में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed