{"_id":"6a9f0b980eb3450bed0d0e3a","slug":"gehadvi-defeated-dhanthar-14-13-in-the-kho-kho-match-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167203-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खो-खो के मुकाबले में गेहड़वीं ने धनथर को 14-13 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खो-खो के मुकाबले में गेहड़वीं ने धनथर को 14-13 से हराया
विज्ञापन
भगेड़ स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मार्च पास्ट करती हुई छात्राएं।
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में घुमारवीं खंड के 11 स्कूलों की 150 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इस दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन खेल का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष एवं उपमंडलीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति झंडूता के अध्यक्ष सतपाल वर्धन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इससे पूर्व भगेड़ स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. निशा शर्मा ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
खेल प्रभारी प्रेम वशिष्ठ ने बताया कि खो-खो के कड़े मुकाबले में गेहड़वीं स्कूल ने धनथर स्कूल को 14-13 से मात दी। बैडमिंटन में पीएम श्री स्कूल घुमारवीं ने अमरपुर को 2-0 से मात दी। वॉलीबाल में तल्याणा ने बैहना जट्टा को 2-0 और पीएम श्री स्कूल घुमारवीं ने कुठेड़ा को 2-0 से मात दी। संवाद