फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Man dies after being hit by truck, driver booked

Bilaspur News: ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक पर केस

Tue, 08 Sep 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by truck, driver booked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर थाना बिलासपुर के तहत रट्ट में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चत्तर सिंह निवासी रट्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चत्तर सिंह के भाई चमेल सिंह ने शिकायत में बताया कि छह सितंबर को उसके बड़े भाई निर्माणाधीन कंपनी के स्टोर के मुख्य गेट के सामने अचेत अवस्था में पड़े मिले। हादसे में उनकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक पंकज कुमार निवासी बंदला वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सदर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed