Shimla: शिक्षा मंत्री के पूर्व ओएसडी पुंडीर को कारण बताओ नोटिस जारी, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
शिक्षा मंत्री के पूर्व ओएसडी डॉ. माम राज पुंडीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है। प्रदेश कांग्रेस की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने मंगलवार को इस संबंध में प्रधान सचिव शिक्षा को पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा महकमे ने शिक्षा मंत्री के पूर्व ओएसडी डॉ. माम राज पुंडीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है। ओपीएस पर सोशल मीडिया में डाली एक पोस्ट पर यह कार्रवाई हुई है। प्रदेश कांग्रेस की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने मंगलवार को इस संबंध में प्रधान सचिव शिक्षा को पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीईओ ने मामले में विभागीय स्तर पर उठाए गए कदम से भी अवगत करवाने के लिए कहा है। प्रदेश कांग्रेस के लीगल और मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष आईएन मेहता और हाईकोर्ट के वकील विनय शर्मा ने निर्वाचन विभाग को पूर्व ओएसडी माम राज पुंडीर के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी थी।
पुंडीर राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता हैं और वर्तमान में उच्च शिक्षा निदेशालय में तैनात हैं। शिकायत में आयोग से कहा गया है कि पूर्व ओएसडी पुंडीर ने सोशल मीडिया में अपने फेसबुक एकाउंट में लिखा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में ओपीएस को लागू करने के लिए दी हरी झंडी। हिमाचल सरकार के सार्थक प्रयास का नतीजा। शिकायतकर्ता ने लिखा है कि सोशल मीडिया में इस पोस्ट को पढ़कर लगता है कि यह केंद्र और राज्य सरकार के पक्ष में है और सीधे तौर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा मामला है।