फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Sachin Pilot said that Government's first engine will fail on November 12

Himachal: सचिन पायलट बोले- सरकार का पहला इंजन 12 नवंबर को फेल कर देगी जनता

Mon, 07 Nov 2022 07:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)/ बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)/ बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 07:26 PM IST
सार

 आनी के राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले तानाशाही रवैया अपनाते हुए कृषि कानूनों को जबरन लागू किया। करीब डेढ़ साल में सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की।

विज्ञापन
himachal election 2022, Sachin Pilot said that Government's first engine will fail on November 12
कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का पहला इंजन जनता 12 नवंबर को हिमाचल की जनता फेल करेगी। दूसरे इंजन की बारी 2024 में आएगी। आनी के राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले तानाशाही रवैया अपनाते हुए कृषि कानूनों को जबरन लागू किया। करीब डेढ़ साल में सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की। उसके बाद किसानों से बात किए बिना इन्हें वापस ले लिया गया। जनता पूछ रही है कि जब कानून वापस लेना ही था तो लागू क्यों किया था? कहा कि प्रदेश सरकार ने पांच वर्षों में सिर्फ भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया। भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है, लेकिन उन्हें चाहिए था कि वे पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखते। पायलट ने कहा कि देश में जहां-जहां कांग्रेस सरकार है, वहां ओपीएस लागू की जा रही है। हिमाचल में भी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में ओपीएस लागू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


भाजपा की जयराम सरकार की विदाई के दिन आ गए 
कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की जयराम सरकार की विदाई के दिन आ गए हैं। चुनाव में चिंताजनक हालत को भांपकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूरा जोर लगा रखा है। बावजूद इसके, अब न तो प्रधानमंत्री और न ही केंद्रीय नेतृत्व भाजपा की नैय्या पार लगा पाएगा। सचिन पायलट सोमवार को बद्दी में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राम कुमार की चुनावी जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने हैरानी जताई है कि महंगाई ने आज आम लोगों को जीना दूभर कर दिया लेकिन, भाजपा का कोई भी बड़ा नेता इसके लिए कोई योजना बनाने और बोलने को तैयार नहीं है। पिछले पांच साल की रिपोर्ट कोई देना नहीं चाहता है। केवल अगले पांच साल की बात करते हैं। जनता विकास चाहती है, इसलिए इस बार जनता हिमाचल में बदलाव की मूड में है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा टकराव की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस भाईचारे और सभी को साथ लेकर चलने की बात करती है। टकराव के चलते देश में संपर्क टूट रहा है। कांग्रेस एकजुटता को बनाए रखना चाहती है। लोग जुमले और झूठे वादों से तंग हैं और कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed