फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Rajeev Shukla warns Congress candidates, BJP can do horse trading

Himachal Election: राजीव शुक्ला ने कांग्रेस उम्मीदवारों से कहा, खरीद-फरोख्त कर सकती है भाजपा

Tue, 22 Nov 2022 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 10:42 PM IST
सार

पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी के सभी उम्मीदवारों को चेताया है। मंगलवार को नई दिल्ली से वर्चुअल बैठक कर उन्होंने कहा कि भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति में माहिर है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Rajeev Shukla warns Congress candidates, BJP can do horse trading
राजीव शुक्ला ने पार्टी प्रत्याशियों के साथ की वर्चुअल बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी के सभी उम्मीदवारों को चेताया है। मंगलवार को नई दिल्ली से वर्चुअल बैठक कर उन्होंने कहा कि भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति में माहिर है। सभी बचकर रहें। शुक्ला ने टिप्स देते हुए कहा कि 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना के दिन सभी उम्मीदवार अपने तेज-तर्रार दो कार्यकर्ताओं को केंद्र के अंदर और दस को बाहर तैनात रखें।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए करें ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए अभी काफी समय है। अंतिम क्षण तक ईवीएम की निगरानी के लिए स्ट्रांग रूम से बाहर तंबुओं को गाड़े रखें। भाजपा कभी भी ईवीएम से छेड़छाड़ कर सकती है। बैठक के दौरान शुक्ला ने सभी उम्मीदवारों से मत प्रतिशतता पर फीडबैक भी लिया। इसके बाद उन्होंने 68 में से 50 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा भी किया।
विज्ञापन


दो दिसंबर को बूथ एजेंटों से करेंगे बैठक
शुक्ला दो दिसंबर को प्रदेश के सभी बूथ एजेंटों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उम्मीदवारों के लिए मुस्तैदी से काम किया है। अब उसी मुस्तैदी के साथ मतगणना के दिन तक काम करने की जरूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed