फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Proposed Congress Screening Committee meeting on October 2 postponed

Himachal Election 2022: 2 अक्तूबर को प्रस्तावित कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक टली

Fri, 30 Sep 2022 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 07:30 PM IST
सार

विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी तय करने के लिए दो अक्तूबर को प्रस्तावित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक टल गई है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Proposed Congress Screening Committee meeting on October 2 postponed
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी तय करने के लिए दो अक्तूबर को प्रस्तावित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक टल गई है। केंद्रीय नेताओं की व्यस्तता के चलते बैठक सात अक्तूबर के लिए निर्धारित की गई है। अब सात अक्तूबर को 22 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दावेदारों के नामों पर मंथन करने के बाद सूची को शार्ट लिस्ट किया जाएगा। इसी दिन शाम को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक भी होने के आसार हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि सात अक्तूबर को केंद्रीय कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो सकती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में 27 सितंबर को हुई केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में 46 सीटों को लेकर चर्चा हुई। 35 प्रत्याशी कमेटी ने लगभग तय कर दिए हैं। 11 सीटों को पेंडिंग सूची में डाला है।

विज्ञापन


अब इन 11 सीटों के दावेदार अपना टिकट पक्का करने के लिए गोटियां फिट करने में जुटे हैं। पार्टी ने धर्मशाला, चिंतपूर्णी, भरमौर, नालागढ़, नूरपुर, सरकाघाट, आनी, बंजार, करसोग, चौपाल और गगरेट में दोबारा सर्वे करवाने का फैसला लिया है। इन सीटों पर चुनाव लड़ते आए प्रत्याशियों की इससे परेशानियां बढ़ गई हैं। ऐसे में ये नेता वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से अपने लिए पैरवी करवाने की जद्दोजहद में लगे हैं। उधर, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान शिमला शहर, ठियोग, चौपाल, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर सदर, हमीरपुर सदर, भोरंज, चुराह, इंदौरा, शाहपुर, सुलह, देहरा, जसवां परागपुर, जयसिंहपुर, कांगड़ा, बैजनाथ, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, मंडी सदर, नाचन, सिराज और कुटलैहड़ की सीटों के लिए दावेदारों के नाम शार्ट लिस्ट किए जाएंगे। सात अक्तूबर को प्रस्तावित स्क्रीनिंग और केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक से पहले ये नेता अपने लिए टिकट की राह आसान करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed