फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Priyanka Gandhi Vadra's rally will now be held in Solan on October 14

Himachal Election: सोलन में अब 14 अक्तूबर को होगी प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली

Thu, 06 Oct 2022 06:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सोलन
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 06:04 PM IST
सार

कांग्रेस के अनुसार खराब मौसम के चलते प्रस्तावित रैली की तिथि में बदलाव किया गया है। गुरुवार को सोलन में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Priyanka Gandhi Vadra's rally will now be held in Solan on October 14
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन के ठोडो मैदान में रैली अब 10 के बजाय 14 अक्तूबर को होगी। खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रैली के सफल आयोजन के लिए सभी नेताओं की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। प्रतिभा सिंह ने बताया कि पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, अग्रणी संगठनों के प्रमुखों, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक के साथ कांग्रेस के सभी विभागों के प्रमुखों को अपने सभी पदाधिकारियों सहित इस रैली में उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि रैली की तारीख में बदलाव के संदर्भ में वीरवार को एक सर्कुलर जारी करते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें अधिक संख्या में इस रैली में लाने को कहा है। प्रियंका गांधी सोलन से चुनावी शंखनाद करेंगी। रैली 14 अक्तूबर को ठोडो मैदान में सुबह 11:00 बजे होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला समेत हिमाचल के सभी कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। इसे लेकर सोलन में भी वीरवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed