फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 priyanka gandhi vadra rally in mandi himachal pradesh

हिमाचल विस चुनाव: प्रियंका बोलीं- पहली कैबिनेट में ओपीएस, 1 लाख पदों पर नियुक्ति का होगा फैसला

Mon, 31 Oct 2022 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Oct 2022 06:50 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि पहली कैबिनेट में ओपीएस व एक लाख पदों पर नियुक्ति किया जाना तय होगा।

विज्ञापन
himachal election 2022 priyanka gandhi vadra rally in mandi himachal pradesh
परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली में प्रियंका गांधी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया। इंदिरा का हिमाचल से अध्यात्म, प्रेम और स्नेह का रिश्ता था। गांव-गांव में मेरी दादी की बातें होती हैं। उनके गुजरने के बाद देश की राजनीति बदल गई है। आज की राजनीति में पैसा, स्वार्थ का बोलबाला है। प्रियंका ने सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी हुंकार भरी।

विज्ञापन


बाबा भूतनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्हाेंने माथे पर चंदन का लेप लगाया। उसके बाद ऐतिहासिक पड्डल मैदान में परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित किया। प्रदेश में भाजपा के रिवाज बदलने के नारे पर पलटवार करते हुए उन्होंने जयराम सरकार को खूब घेरा। कहा कि स्वार्थ की राजनीति के लिए परंपरा बदलने को कहा जा रहा है। हिमाचल में पांच साल बाद सरकार बदलने की परंपरा अच्छी है। आप परंपरा को मत बदलिए। इस परंपरा से नेता सीखता है। उसे समझ में आता है कि उसके पास पांच साल हैं। अगर कोई काम नहीं किया तो जनता खदेड़ देगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल सांस्कृतिक परंपराओं का प्रदेश है। मंडी की शिवरात्रि, कुल्लू दशहरा और नाटी लोकनृत्य के अलावा यहां देश के प्रति समर्पण की परंपरा है। सेना में यहां का युवा देश की सीमाओं की रखवाली के लिए जान न्योछावर करता है। राष्ट्र उन्नति के लिए दिन-रात लाखों कर्मचारी काम करते हैं। यहां की परंपरा पढ़ लिखकर आगे बढ़ने की है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी को देवरथ भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के भ्रष्ट वजीर से की भाजपा नेताओं की तुलना
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में मंडी रियासत में भ्रष्ट वजीर नरोत्तम का जिक्र किया। भाजपा नेताओं की उससे तुलना कर तंज कसा कि 1862 में भ्रष्ट वजीर नरोत्तम थे। वह गलत तरीके से लगान वसूलते और अंत में उन्हें जनता ने उखाड़ फेंका। आज की राजनीति भी वैसी ही है। ऐसे में सोच समझ कर निर्णय लें। उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री को ही ले लीजिए। अपने विधानसभा क्षेत्र का ही विकास किया। सड़कों का बुरा हाल है। बागवानों की फूड प्रोसेसिंग यूनिट, टमाटर और सेब के उचित मूल्यों की दरकार है। 


पांच साल में पांच लाख रोजगार देंगे
सोलन के बाद मंडी में भी प्रियंका ने दोहराया कि हिमाचल प्रदेश में ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) देंगे। सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। पहली कैबिनेट में ओपीएस व एक लाख पदों पर नियुक्ति किया जाना तय होगा। पांच साल में पांच लाख रोजगार देंगे। 680 करोड़ का स्टार्ट अप फंड और जीरो फीसदी ब्याज पर ऋण देंगे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी विभागों में 63,000 पद खाली हैं, लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। अग्निवीर योजना युवाओं से खिलवाड़ है। यहां हर भर्ती में घोटाला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed