फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Prime Minister Narendra Modi may visit Dharamsala on October 16

PM HP Visit: 16 अक्तूबर को हिमाचल के धर्मशाला आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Wed, 12 Oct 2022 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 10:11 PM IST
सार

 हिमाचल सरकार की ओर से मोदी के धर्मशाला आने का न्योता दिया गया है। इस बारे में अभी गुरुवार को स्थिति स्पष्ट हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऊना और चंबा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
himachal election 2022, Prime Minister Narendra Modi may visit Dharamsala on October 16
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अक्तूबर को धर्मशाला आ सकते हैं। हालांकि, अभी उनका यह कार्यक्रम फाइनल नहीं हो पाया है। हिमाचल सरकार की ओर से मोदी के धर्मशाला आने का न्योता दिया गया है। इस बारे में अभी गुरुवार को स्थिति स्पष्ट हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऊना और चंबा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बिलासपुर की रैली के बाद मोदी अब ऊना और चंबा में चुनावी शंखनाद करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी ऊना और चंबा आने की जानकारी
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को चंबा दौरा रद्द होने की अफवाहों के बीच बुधवार रात करीब 9:00 बजे प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस पर विराम लगाया। नरेंद्र मोदी के टि्वटर हैंडल से किए गए ट्वीट में प्रधानमंत्री ने बताया कि गुरुवार सुबह वह ऊना और दोपहर बाद चंबा जाएंगे।  बताया कि ऊना में बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। चंबा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण को शुरू किया जाएगा और दो बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन


अब कभी लग सकती है आचार संहिता
मोदी के गुरुवार को होने वाले दौरे के बाद कभी भी आदर्श आचार संहिता लग सकती है। चर्चा यह भी है कि 15 अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सिरमौर दौरे के बाद भी आचार संहिता लगाई जा सकती है। अगर पीएम मोदी का 16 अक्तूबर का धर्मशाला का सरकारी दौरा तय होता है तो आचार संहिता इसके बाद लगने की संभावना है। वर्ष 2017 में 12 अक्तूबर को आचार संहिता लागू की गई थी।


ऊना-हमीरपुर रेल लाइन का शिलान्यास टला
 ऊना-हमीरपुर रेल लाइन का शिलान्यास फिलहाल टल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊना दौरे के फाइनल टूअर प्रोग्राम में इस परियोजना का शिलान्यास शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, इससे पहले संभावित टूअर प्रोग्राम में इस परियोजना का शिलान्यास करने की संभावना थी। उधर, छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यस ऊना में करेंगे।

चंबा चौगान से ही शुरू की थी अंत्योदय अन्न योजना : शांता
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा आ रहे हैं, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात हैै। स्वास्थ्य कारणों से मैं उपस्थित नहीं हो पाऊंगा। तन से न सही, पर मन से मैं वहीं रहूंगा। जिस मैदान में प्रधानमंत्री भाषण देंगे, वह चौगान ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री के रूप में मैंने प्रदेश में अंत्योदय योजना इस मैदान से शुरू की थी। उस योजना का उद्घाटन चंबा से करवाकर नया इतिहास बनाया था। जब वह केंद्र सरकार में खाद्य मंत्री थे तो अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर, 2000 को विश्व के इतिहास की गरीबों के लिए सबसे बड़ी योजना अंत्योदय अन्न योजना का उद्घाटन किया गया था। उनके आग्रह पर प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल में अंत्योदय परिवारों का चयन किया था। 21 साल पहले चंबा चौगान में पूरे भारत की उस महत्वपूर्ण योजना अंत्योदय अन्न योजना का उद्घाटन किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed