फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022 PM Modi To Address Rally In Sunder Nagar And Solan Today Know Schedule In Hindi

Himachal Election: पीएम मोदी की सुंदरनगर और सोलन में जनसभा आज, ओपीएस पर दे सकते हैं संदेश

Sat, 05 Nov 2022 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सुंदरनगर/सोलन
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सुंदरनगर/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Nov 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुंदरनगर और सोलन में जनसभाएं हैं। जनसभाओं में पीएम ओपीएस को लेकर कोई संकेत दे सकते हैं। 
loader
Himachal Election 2022 PM Modi To Address Rally In Sunder Nagar And Solan Today Know Schedule In Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली का मामला विधानसभा चुनाव में केंद्र बिंदु बन गया है। ओपीएस ने भाजपा की परेशानियां बढ़ा दी हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुंदरनगर और सोलन में जनसभाएं हैं। जनसभाओं में पीएम ओपीएस को लेकर कोई संकेत दे सकते हैं। ऐसे में अब रविवार को भाजपा का दृष्टिपत्र जारी होगा। प्रधानमंत्री सुंदरनगर के जवाहर पार्क में सुबह 11:50 बजे और सोलन के ठोडो मैदान में दोपहर बाद 2:50 बजे चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। सुरक्षा को लेकर एसपीजी समेत पुलिस ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 



शुक्रवार को भाजपा ने घोषणापत्र जारी करना था, लेकिन गुरुवार रात को इस फैसले को पार्टी ने बदल दिया। अब मोदी की रैली के एक-दो दिन बाद घोषणापत्र जारी किया जाएगा। पार्टी पर ओपीएस देने का दबाव बढ़ गया है। कांग्रेस, माकपा और आम आदमी पार्टी पहले ही इसे बहाल करने का एलान कर चुकी हैं। प्रदेश के हजारों कर्मचारी इस मांग को लेकर लामबंद हैं। कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़  और आम आदमी पार्टी ने पंजाब की तर्ज पर पुरानी पेंशन देने का हिमाचल में एलान किया है।


चम्बी में नौ को आएंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर की सुबह 10 बजे शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के चम्बी मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके भाजपा ने तैयारियों शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली के प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को कांगड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया। रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। 


आज जारी होगा कांग्रेस का घोषणापत्र
 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शनिवार सुबह 11:00 बजे पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में घोषणापत्र जारी करेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला घोषणापत्र जारी करेंगे। घोषणापत्र के माध्यम से कांग्रेस बीते दिनों ओपीएस, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता, एक लाख रोजगार, प्रतिमाह 300 यूनिट निशुल्क बिजली सहित अन्य गारंटियों को घोषणापत्र के माध्यम से दोहराएगी। इसके अलावा किसानों, बागवानों, युवाओं, महिलाओं सहित अन्य वर्गों के लिए आगामी पांच वर्षों के दौरान किए जाने कार्यों का ब्योरा देगी। 

भाजपा का सभी सीटों पर कल होगा महा जनसंपर्क

चुनाव प्रचार में पूरी ताकत के साथ उतरी भाजपा अब 6 नवंबर को प्रदेश की सभी सीटों पर महा जनसंपर्क करेगी। इस अभियान में पार्टी के केंद्र से लेकर प्रदेश के आला नेता मोर्चा संभालेंगे। पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ लोगों से जनसंपर्क करेंगे और भाजपा की चुनाव प्रचार सामग्री वितरित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि यह अभियान सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा। अभियान में राष्ट्रीय, प्रदेश, भाजपा शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और पदाधिकारी शामिल होंगे। यह महा जनसंपर्क अभियान एक विधानसभा क्षेत्र में 4 से 6 घंटे तक चलेगा। हर विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर 15 से 20 कार्यकर्ताओं की टोली जनसंपर्क करेंगी। केन्द्र और प्रदेश की योजनाओं के पर्चे जनता तक पहुंचाएगी। प्रत्येक शहरी बाजार में कम से कम 4 बाजारों, स्थानों में एक-एक घंटे का कार्यक्रम होगा। शहरी क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में केंद्र और प्रदेश के बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। 

नगरोटा में अमित शाह और शिमला में जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नगरोटा विधानसभा में महा जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में शेर-ए-पंजाब, मॉल रोड़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मेन मार्केट सोलन में भी जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। अविनाश राय खन्ना प्रभारी हिमाचल प्रदेश भाजपा फतेहपुर विधानसभा में  राजा का तालाब़ चौक में जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार शामिल होंगे। वहीं विधानसभा बैजनाथ में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी रहेंगी। बल्ह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुजानपुर में रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धुमल हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में  महा जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में शामिल होंगे। संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला ग्रामीण विधानसभा में महा जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed