फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022, National Devbhoomi Party released the first list of candidates

Himachal Election: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने जारी की नौ प्रत्याशियों की पहली सूची

Wed, 05 Oct 2022 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 06:07 PM IST
सार

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेशभर के नौ प्रत्याशी के नाम फाइनल किए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal Election 2022, National Devbhoomi Party released the first list of candidates
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रमुख रुमित सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयदशमी पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेशभर के नौ प्रत्याशी के नाम फाइनल किए गए हैं। इसमें दो प्रत्याशी रिजर्व विधानसभा क्षेत्रों के भी हैं। चुराह से नर सिंह, डलहौजी से अशोक कुमार बकारिया, फतेहपुर से बलवान सिंह पठानिया, सुंदरनगर से मुनीश ठाकुर, मंडी से संजय कुमार, घुमारवीं से योगेश ठाकुर, नैना देवी से जगदीप कुमार, नालागढ़ से जगदीश चंद और पच्छाद से सुशील कुमार भृगु को उम्मीदवार बनाया है। इसमें चुराह और पच्छाद सीट रिजर्व है। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सोलन में यह सूची जारी की गई। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रमुख रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होगी।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी जाएगी। पार्टी हिमाचल प्रदेश में समानता का अधिकार लाने के लिए चुनाव लड़ेगी और इसमें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी का नतीजा है कि आज दो रिजर्व विधानसभा क्षेत्र से भी पार्टी ने प्रत्याशी दिए हैं। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर तक उन्होंने लोगों से आवेदन मांगें थे। अभी तक 38 लोगों ने उनके पास आवेदन किया। अभी कई लोग अप्लाई कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जिन उम्मीदवारों को टिकट देने की बात पार्टी कर रही है, उन पर राजनीतिक दलों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है कि वे देवभूमि पार्टी की तरफ से चुनाव न लड़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed