Himachal: मुकेश बोले- मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव से कांग्रेस विधायकों पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रहे
पत्रकार वार्ता में मुकेश ने कहा कि सीएम जयराम ने पांच साल काम किए होते तो विधायकों की मंडी सजाने की जरूरत न पड़ती। उधार की बैसाखियों से सरकार चलाना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा चुनाव से कांग्रेस विधायकों पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। कई विधायक उन्हें इसकी सूचना दे चुके हैं। कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध को उन्होंने बुलाया या नहीं, वह स्थिति साफ करें। भाजपा के दो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में भाजपा मूल्यांकन करे।ऊना में पत्रकार वार्ता में मुकेश ने कहा कि सीएम जयराम ने पांच साल काम किए होते तो विधायकों की मंडी सजाने की जरूरत न पड़ती। उधार की बैसाखियों से सरकार चलाना चाहते हैं। यह 30-40 दिन का मेला है। परंपरा के खिलाफ कोई बात न करें।
कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला राज्यपाल, चुनाव आयोग से उठाया जाएगा। कहा कि जयराम सरकार इवेंट मैनेजमेंट, पब्लिसिटी पर फोकस कर रही है। हिमाचल को होर्डिंग का प्रदेश बनाकर रख दिया है। इस पर उन्हें श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने तंज कसा, पूर्व सीएम के नाते जयराम ठाकुर को हेलिकाप्टर सुविधा दी जाए। उन्होंने चुनाव संहिता लागू होते निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। कहा कि अधिक टिकट के लिए आवेदन कांग्रेस की ताकत को दर्शाता है। नेतृत्व और टिकट को लेकर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने चुटकी ली कि दूल्हा कांग्रेस का ही होगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह की सीएम पद की दावेदारी के प्रश्न को वह टालते नजर आए।