फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, leaders in the court of gods and goddesses to win the election battle

Himachal Election: चुनावी जंग जीतने के लिए नेताओं की देवी-देवताओं के दरबार में हाजिरी

Sat, 05 Nov 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Nov 2022 05:00 AM IST
सार

प्रदेश में चुनावी जंग जीतने को कांग्रेस नेताओं की देवी-देवताओं के दरबार में हाजिरी लगातार जारी है। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मां के दरबार हाजिरी भरी।

विज्ञापन
himachal election 2022, leaders in the court of gods and goddesses to win the election battle
योगी और प्रियंका ने ज्वालामुखी मंदिर में नवाया शीश - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में चुनावी जंग जीतने को कांग्रेस नेताओं की देवी-देवताओं के दरबार में हाजिरी लगातार जारी है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अभी तक प्रदेश में तीन चुनावी रैलियां की हैं। इन तीनों में शामिल होने से पहले प्रियंका गांधी ने मंदिरों में माथा टेका है। सोलन में शूलिनी माता मंदिर, मंडी में भूतनाथ मंदिर और कांगड़ा में ज्वालाजी मंदिर जाने के बाद प्रियंका ने जनसभाएं की हैं।

विज्ञापन


जनसभाओं के दौरान स्थानीय लोगों से अपनत्व बनाने के लिए प्रियंका गांधी ने मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने की बात भी कही है। भाजपा पर धर्म के ठेकेदार बनने के आरोप भी प्रियंका अपनी रैलियों में लगाती रही हैं। चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी प्रेस वार्ताओं के दौरान भाजपा नेताओं पर देश में धर्म की राजनीति करने के आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


योगी और प्रियंका ने ज्वालामुखी मंदिर में नवाया शीश 
विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मां के दरबार हाजिरी भरी। दोनों नेताओं ने मां ज्वालामुखी की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा के लिए प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने नगरोटा बगवां में जनसभा कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में पक्ष में वोट करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed