{"_id":"6377b2c58acefa739818ffab","slug":"himachal-election-2022-kl-thakur-said-i-will-support-only-the-party-which-implements-ops","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: आजाद प्रत्याशी केएल ठाकुर बोले- उसी दल को समर्थन दूंगा, जो ओपीएस लागू करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: आजाद प्रत्याशी केएल ठाकुर बोले- उसी दल को समर्थन दूंगा, जो ओपीएस लागू करेगा
Fri, 18 Nov 2022 10:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/नालागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/नालागढ़
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:00 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह फेसबुक पर लाइव आकर पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने साफ किया कि जीत मिली तो ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने वाले दल को ही उनका समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
केएल ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा से बगावत करके नालागढ़ से बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़े पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की है। शुक्रवार सुबह फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने साफ किया कि जीत मिली तो ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने वाले दल को ही उनका समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह खुद एक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में वह जानते हैं कि सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी कर्मियों के लिए जीवन यापन में मितनी मुश्किल हो जाती है। इसलिए ओपीएस लागू करना जरूरी है। कहा कि अब उन्हें मतगणना का इंतजार है, क्योंकि जनता का उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि चर्चा यह भी है कि मेरी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात हुई है। यह सरासर कोरी अफवाह है। कहा कि अपने घोषणापत्र में किए वादों को जीतने के बाद तेजी से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन