फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, jp Nadda roared in the home district, said - I too had the stamp of outsiders, people

बिलासपुर: गृह जिले में गरजे नड्डा, बोले- मुझ पर भी लगा था बाहरी का ठप्पा लोग बोलते थे बाहर से आया

Wed, 02 Nov 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 08:15 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव के मौके आते हैं तो लोग भ्रमित करने के लिए बहुत प्रोपेगेंडा रचने की कोशिश करते हैं। मैं जब पहली बार आया था तो लोग बोले थे, ए तो बारला, ए तो आया ही नहीं एथी रा, किती मिलना ऐ, किती टोलना।

विज्ञापन
himachal election 2022, jp Nadda roared in the home district, said - I too had the stamp of outsiders, people
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव के मौके आते हैं तो लोग भ्रमित करने के लिए बहुत प्रोपेगेंडा रचने की कोशिश करते हैं। मैं जब पहली बार आया था तो लोग बोले थे, ए तो बारला, ए तो आया ही नहीं एथी रा, किती मिलना ऐ, किती टोलना। यहां तक कहा कि इसका तो यहां घर ही नहीं है। बिलासपुर के सदर हलके में चुनावी जनसभाएं करने पहुंचे नड्डा ने अपना दर्द कुछ इस अंदाज में साझा किया। कंदरौर में जनसभा के दौरान नड्डा ने कहा कि वह भी दौर देखा है, जब उन पर बाहरी होने का ठप्पा लगा था। मौजूद कार्यकर्ताओं की तरफ इशारा करते हुए बोले, आप लोगों ने जनता को समझाया कि यहीं का है जगत प्रकाश नड्डा, यहीं रहेगा यहीं काम करेगा। उसके बाद फिर बात चली कि ए पारला है, वारला चाहिंदा। अब सतलुज भी भारत पाकिस्तान बॉर्डर जैसा बन गया। फिर विरोधी कहने लगे कि गांव च कुण जानदा नड्डे जो, गांव च किती जाना इन्हें, किती चली हुणा इसते, मैंने कहा, एक बार मौका दो तुम सबसे तेज चलूंगा पूरी पहाड़ी नापूंगा। 

विज्ञापन


नड्डा बोले, मिट्टी अगर अपना हक अदा नहीं करती तो फल कितने भी लगे हों पौधा सूख जाता है। 12 नवंबर को वह समय आएगा। कोरोना के दो साल बाद 130 करोड़ का देश उन हालातों में भी खड़ा रहा, जब जर्मनी, यूरोप, इंग्लैंड जैसे देश खड़े नहीं हो पा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दो साल की त्रासदी के बाद देश फिर से अपने पैरों पर खड़ा है। इसी ताकत को बनाए रखें और उस ऋण को जरूर चुकाएं जो प्रधानमंत्री मोदी ने बिलासपुर में विकास की गंगा बहाकर बिलासपुरियों पर चढ़ाया है। गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार मौजूदा विधायक सुभाष ठाकुर का टिकट काटकर नड्डा परिवार के करीबी और सीएम जयराम ठाकुर के राजनीतिक सलाहकार रहे अधिवक्ता त्रिलोक जम्वाल को सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। जम्वाल पर बाहरी होने का ठप्पा लगाया जा रहा है। जम्वाल को झंडूता विधानसभा से जोड़ा जाता है। भाजपा के ही सुभाष शर्मा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की हुंकार भरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed