फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Mandi Sadar Assembly Seat Profile and History

Mandi Sadar Assembly Seat: इस चुनावी जंग में तय होगा सुखराम परिवार का राजनीतिक भविष्य, नौ प्रत्याशी मैदान में

Mon, 28 Nov 2022 04:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 04:09 PM IST
सार

मंडी का सदर विधानसभा क्षेत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के गढ़ के रूप नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र में हमेशा से ही इनके परिवार का ही दबदबा रहा है। लेकिन इस बार समीकरण कुछ बदल गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Mandi Sadar Assembly Seat Profile and History
अनिल शर्मा व चंपा ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का जिला मंडी का सदर विधानसभा क्षेत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के गढ़ के रूप नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र में हमेशा से ही इनके परिवार का ही दबदबा रहा है। इस परिवार ने हिविंका, कांग्रेस और भाजपा पार्टियों से चुनाव लड़कर सदर की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा है। इनके बेटे अनिल शर्मा पांच बार इस क्षेत्र से विधायक रहे और मंत्री भी रहे हैं। लेकिन इस बार समीकरण कुछ बदल गए हैं। पंडित सुखराम का निधन हो गया है और इस बार इनके बेटे भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। मंडी सदर पर इस परिवार का कब्जा रखने के लिए अनिल शर्मा को कांग्रेस से बहुत बड़ी चुनौती मिल रही है। रोचक बात यह है कि अनिल शर्मा चुनावों से पहले अपनी ही सरकार से खफा रहे और कांग्रेस में जाने के संकेत देते रहे।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

लेकिन चुनावी  बेला में इन्होंने अपना भविष्य भाजपा में ही निर्धारित कर दिया और भाजपा के ही प्रत्याशी बन चुनाव लड़ा। दूसरी ओर राजपूत वोटरों को साधकर भाजपा के दोनों ब्राह्मणों में छिड़ी जंग का फायदा उठाने की फिराक में कांग्रेस है। यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता कौल सिंह की ठाकुर बेटी चंपा ठाकुर दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। मंडी सदर में राजपूत वोटर सबसे अधिक है। ऐसे में कभी कांग्रेस, कभी खुद की पार्टी हिविकां और अब भाजपा में सियासी पारी खेलकर अब तक विधानसभा चुनाव न हारे सुखराम परिवार की हिविकां के गठन के बाद  2022 के चुनाव अब तक की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है। यह चुनाव पंडित सुखराम परिवार का सियासी भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस दोनों की चुनौती पार करके अब तक अजेय रहे इस परिवार को मंडी सदर में सियासी चढ़ाई करनी होगी। 1966 से लेकर 2017 तक 11 बार सुखराम परिवार मंडी सीट पर जीता है। इस परिवार का यह 12वां चुनाव है। इस बार नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा से अनिल शर्मा, कांग्रेस से चंपा ठाकुर, आप से श्यामलाल, बहुजन समाज पार्टी से चेतराम और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी संजय चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा  आजाद प्रत्याशी प्रवीण शर्मा, राजीव कुमार, खेम सिंह व लक्ष्मेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी सदर में हुआ 75.2 प्रतिशत मतदान
जिला मंडी का सदर विधानसभा क्षेत्र बाबा भूतनाथ से प्रसिद्ध है। भगवान शिव के यहां पर बहुत से मंदिर हैं। इसलिए इसे छोटी काशी से भी जाना जाता है।  मंडी में कुल 78,113 मतदाता हैं, इनमें 39,066 पुरुष और महिलाएं 39,047 हैं। इस बार यहां पर 75.2 प्रतिशत मतदान हुआ है।


वर्ष    विजेता                 पार्टी 
1993    अनिल शर्मा       कांग्रेस
1997    पंडित सुखराम    हिविकां
2003    अनिल शर्मा      हिविकां
2007    अनिल शर्मा      कांग्रेस
2012    अनिल शर्मा      कांग्रेस
2017    अनिल शर्मा     भाजपा

मंडी सदर
कुल मतदाता        78,015
पुरुष मतदाता       37,359
महिला मतदाता    38,962

ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में
भाजपा        अनिल शर्मा
कांग्रेस         चंपा ठाकुर
आप           श्यामलाल
निर्दलीय      प्रवीण शर्मा
निर्दलीय      मेजर खेम सिंह
निर्दलीय      राजीव कुमार
निर्दलीय      लखविंदर सिंह
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी    संजय कुमार
बहुजन समाज पार्टी    चेतराम 

जातीय समीकरण
ब्राह्मण      20 प्रतिशत
राजपूत     33 प्रतिशत
एससी      26 प्रतिशत
अन्य        21 प्रतिशत

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed