फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Former Union Minister Ravi Shankar Prasad Statement at Shimla Today

Himachal: शिमला में रविशंकर प्रसाद बोले- खुद पर हार का ठीकरा फूटने के डर से हिमाचल नहीं आ रहे राहुल

Tue, 08 Nov 2022 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 06:46 PM IST
सार

सांसद रविशंकर प्रसाद ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल गांधी कहां हैं। वह हिमाचल से गायब क्यों हैं। उनकी हिमाचल से इतनी बेरुखी क्यों है। राहुल गांधी हिमाचल में प्रचार क्यों नहीं कर रहे हैं। तेलंगाना में राहुल यात्रा कर रहे हैं, वहां उपचुनाव हार गए। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Former Union Minister Ravi Shankar Prasad Statement at Shimla Today
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल गांधी कहां हैं। वह हिमाचल से गायब क्यों हैं। उनकी हिमाचल से इतनी बेरुखी क्यों है। राहुल गांधी हिमाचल में प्रचार क्यों नहीं कर रहे हैं। तेलंगाना में राहुल यात्रा कर रहे हैं, वहां उपचुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि वास्तव में वह इसलिए हिमाचल नहीं आ रहे, ताकि यहां भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलने वाली हार का ठीकरा उनके सिर पर न फूटे। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के लिए हिमाचल प्रदेश एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हो या हिमाचल में जयराम सरकार हो, दोनों ही सरकारें ‘सबके साथ सबके विकास’ की बात करती हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति और तमाम वर्गों के लिए काम किए हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़ों के लिए सुप्रीम कोर्ट से एक फैसला आया है कि उन्हें 10 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय सही है। इस बारे में उनका खुद वास्ता रहा है, वह तब कानून मंत्री थे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 2019 में इस कानून को चुनौती दी गई। अब फैसला इसके पक्ष में आया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी सरकार है। उन्हें लगा कि कल ही यह फैसला हुआ है, उनकी एक यात्रा यहां थी। यह बताना बहुत जरूरी है कि किस तरह सरकार काम करती है। 
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से हिमाचल में महिलाओं के लिए भाजपा अलग से घोषणापत्र लाई है, उससे साफ है कि महिला सशक्तीकरण का बड़ा संदेश दिया गया है। भाजपा के हिमाचल के लिए आए इस घोषणापत्र में सुशासन और सनातन की बात है। उन्होंने कांग्रेस के पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू करने और महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने के एलान पर कहा कि ये सब घोषणाएं तो की गई हैं, पर पैसा कहां से लाया जाएगा। कांग्रेस एक बार रोड मैप तो दिखा देती। वैसे भी कांग्रेस को दोष नहीं दिया जा सकता। ये बोलते हैं तो बोलते रहें। इन्हें बोलने का अधिकार है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ओपीएस को न तो असल में राजस्थान और न छत्तीसगढ़ ने लागू किया है। अब हिमाचल में भी झूठा वादा किया गया है। वक्फ बोर्ड की संपत्ति का इस्तेमाल वक्फ उद्देश्य से ही होना चाहिए न कि गैर वक्फ उद्देश्य से। इसलिए संकल्प पत्र में ऐसी संपत्तियों पर जांच बैठाने की बात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed