फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Election 2022 Former MP Maheshwar Singh wept bitterly In BJP Vijay Sankalp rally in Kullu

Himachal Election 2022: कुल्लू से टिकट कटने पर छलका पूर्व सांसद का दर्द, मंच पर ही जेपी नड्डा के सामने रो पड़े

Mon, 31 Oct 2022 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 31 Oct 2022 10:54 AM IST
सार

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी जता रहे पूर्व सांसद महेश्वर सिंह शनिवार को एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने अपनी बात रखते हुए भावुक हो गए। कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली में महेश्वर सिंह फूट-फूटकर रोए।

विज्ञापन
Himachal Election 2022 Former MP Maheshwar Singh wept bitterly In BJP Vijay Sankalp rally in Kullu
मंच पर फफक-फफक कर रो पड़े महेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चुनाव की सरगर्मी तेज हो रही है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने कई दिग्गजों को टिकट नहीं दिया। टिकट कटने से कई दिग्गज नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया तो कोई पार्टी से खासा नाराज है। पार्टी से टिकट न मिलने पर नेता मंच पर भावुक हो रहे हैं, कोई तो जनता के सामने फूट-फूटकर रो रहा है।
विज्ञापन


मंच पर फफक-फफक कर रो पड़े महेश्वर
इसी कड़ी में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी जता रहे पूर्व सांसद महेश्वर सिंह शनिवार को एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने अपनी बात रखते हुए भावुक हो गए। कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली में महेश्वर सिंह फूट-फूटकर रोए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 45 साल के राजनीतिक सफर में अब जिंदगी के अंतिम चरण में तीन काम बचे हैं। लगवैली की भुभू जोत टनल, बिजली महादेव रोपवे और भुंतर-मणिकर्ण डबललेन मार्ग के निर्माण से उन्हें संतुष्टि मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अपना भाषण खत्म करने से पहले वह मंच पर भाषण देेते वक्त रो पड़े। मंच पर उन्हें नड्डा व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन ने हिम्मत दी। इससे पहले उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कोई कमी नहीं रखी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जो मांगा, सब मिला और कोई कमी नहीं रखी।

आपको बता दें कि भाजपा ने इस सीट से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का कुल्लू सीट से टिकट काटकर नरोत्तम ठाकुर को टिकट दिया है। भाजपा की विजय संकल्प रैली में मंच पर बोलते हुए नरोत्तम ठाकुर भी भावुक हो गए। उन्होंने वहां मौजूद पदाधिकारियों ने कुर्सी पर बैठाया। 

चिड़गांव में भाजपा प्रत्याशी शशि बोलीं- मुझ पर लगा रहे भ्रष्टाचार के झूठे आरोप
वहीं, चिड़गांव में जनसभा में रोहड़ू से भाजपा प्रत्याशी शशि बाला मंच पर रो पड़ीं। उन्होंने भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में उतरे नेताओं को कांग्रेस की बी टीम बताया। उन्होंने कहा कि उन पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

शशि ने कहा कि जिला परिषद से लेकर पंचायत प्रधान तक का चुनाव लड़ा, लेकिन रोहड़ू में कुछ लोगों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए कि ठेकेदारों से पैसे वसूल कर रही है। यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों के तबादले राजनीतिक प्रभाव में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आय को लेकर शपथ पत्र दिया है। जांच हो, आरोप बेबुनियाद निकले, तो ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed