फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Ex paramilitary will enter the battle of Himachal assembly elections, first list of c

himachal: हिमाचल विधानसभा चुनावों के रण में उतरेंगे पूर्व अर्धसैनिक, जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

Thu, 06 Oct 2022 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 08:05 PM IST
सार

राज्य पूर्व अर्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। संघ ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ने की बात कही है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Ex paramilitary will enter the battle of Himachal assembly elections, first list of c
पूर्व अर्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। संघ ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ने की बात कही है। संघ ने 36 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। संघ के अध्यक्ष वीके शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद लाल नेहरटू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। अर्ध सैनिक बल से जुड़े लोग लगातार अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। पूर्व अर्धसैनिक बलों से कैंटीन की सुविधा तक छीन ली गई है।

विज्ञापन


बार-बार सरकार को मांग पत्र सौंपने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ने सदन में कहा था कि कर्मचारियों को पेंशन चाहिए तो चुनाव लड़े। सरकार के दिखाए रास्ते पर अब संघ ने यह फैसला लिया है कि अब विधानसभा चुनाव में उतरकर सरकार को जवाब दिया जाएगा।  सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा ने कहा कि पैरामिलिट्री जवानों की पेंशन बंद कर दी गई है। इसके अलावा कैंटीन में जीएसटी लगा दिया गया। अर्ध सैनिक बोर्ड गठित नहीं किया जा रहा। पिछले 70 वर्षों से पैरामिलिट्री जवान पहचान को तरस रहे हैं।
विज्ञापन


संघ के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
ऊना से राजकुमार
लाहौल स्पीति से कर्म ठाकुर
बिलासपुर से जोगिंदर सिंह चंदेल
बंजार से नारायण सिंह ठाकुर
कुल्लू से टेक चंद ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed