फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Doubt on Rahul Gandhi campaigning in Himachal, read the whole matter

himachal election: राहुल गांधी के हिमाचल में चुनाव प्रचार करने पर संशय, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 02 Oct 2022 11:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 02 Oct 2022 11:50 AM IST
सार

7 सितंबर से राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। 150 दिन तक चलने वाली यात्रा के दौरान राहुल 3,750 किलोमीटर का पैदल सफर करेंगे। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Doubt on Rahul Gandhi campaigning in Himachal, read the whole matter
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पर संशय बन गया है। 7 सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा करीब 120 दिन बाद हिमाचल के नजदीक पहुंचेंगी। तब तक प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यात्रा छोड़कर प्रदेश में प्रचार के लिए राहुल का आना संभव नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को प्रचार के लिए बुलाने के लिए हाईकमान को प्रस्ताव भेजा है। 10 अक्तूबर के बाद प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों के आने की संभावना है। 7 सितंबर से राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।

विज्ञापन


150 दिन तक चलने वाली यात्रा के दौरान राहुल 3,750 किलोमीटर का पैदल सफर करेंगे। जम्मू-कश्मीर में पांच माह बाद यात्रा पूरी होगी। देश के 12 राज्यों से होकर यात्रा गुजरेगी। हिमाचल में नवंबर मध्य तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए करीब डेढ़ माह का समय बचा है। 45 से 50 दिन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा उत्तर भारत के नजदीक भी नहीं पहुंचेंगी। ऐसे में राहुल के यात्रा को बीच में छोड़कर हिमाचल में प्रचार करने के लिए आने पर संशय बन गया है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को प्रचार के लिए बुलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। हाईकमान से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बीच-बीच में दो से तीन दिन का समय निकालकर हिमाचल भेजने की मांग की गई है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि 10 अक्तूबर के बाद हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचार प्रदेश के चुनाव अभियान में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed