फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, Congress spokesperson Supriya said that BJP should not become a contractor of Hindu r

शिमला: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया बोलीं- हिंदू धर्म के ठेकेदार न बनें भाजपाई, मंदिर किसी की जागीर नहीं

Fri, 04 Nov 2022 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 05:35 PM IST
सार

प्रियंका गांधी के मंदिरों में जाने को लेकर भाजपा की बयानबाजी पर सुप्रिया ने हिमाचल में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं से हो रहे जघन्य अपराधों को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा दुराचारियों के बल पर देश में चुनाव लड़ रही है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress spokesperson Supriya said that BJP should not become a contractor of Hindu r
कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपाई हिंदू धर्म के ठेकेदार न बनें। मंदिर किसी की जागीर नहीं हैं। प्रियंका गांधी के मंदिरों में जाने को लेकर भाजपा की बयानबाजी पर सुप्रिया ने हिमाचल में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं से हो रहे जघन्य अपराधों को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा दुराचारियों के बल पर देश में चुनाव लड़ रही है। आरोपियों से भाजपा नेता जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में सुप्रिया ने कहा कि सत्ता में रहने वाले चुनावों

विज्ञापन

के दौरान अपना रिपोर्ट कार्ड बताते हैं।

भाजपा के केंद्रीय नेता हिमाचल में आकर लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मनाली में दो वर्ष की बच्ची से हुए जघन्य अपराध ने उन्हें झकझोर दिया है। बच्ची को मनाली और कुल्लू में इलाज नहीं मिलने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उम्मीद है कि शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए आ रहे प्रधानमंत्री मनाली जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे और पीजीआई जाकर बच्ची का हाल भी जानेंगे। कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के सिर्फ बयान देने तक सीमित है। 2017 में गुड़िया प्रकरण के बाद भाजपा ने गुड़िया हेल्पलाइन बनाई थी। हेल्पलाइन पर 8,500 शिकायतें दर्ज हुई हैं, लेकिन किसी पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी दुष्प्रचार मंत्रालय गठित करे सरकार
सुप्रिया ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनका ध्यान अपने मंत्रालयों की जगह सिर्फ राहुल गांधी पर है। महिला व बाल विकास का मंत्रालय मिलने के बाद भी महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार की घटनाओं पर मौन रहती हैं। स्मृति केवल राहुल गांधी के खिलाफ  दुष्प्रचार करती हैं। केंद्र सरकार को राहुल गांधी दुष्प्रचार मंत्रालय बनाना चाहिए और इसका मंत्री स्मृति ईरानी को बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली के बच्ची के लिए लडे़ंगे निर्णायक जंग
कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि मनाली में हुई घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने महिला कांग्रेस की राज्य इकाई से पीड़ित बच्ची के परिजनों से संपर्क कर हरसंभव मदद करने को कहा है। इस घटना में जो भी दोषी होंगे, उन्हें सजा दिलाने को कांग्रेस पूरी ताकत लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed