{"_id":"63359710723bc059640c0e54","slug":"himachal-election-2022-congress-screening-committee-will-brainstorm-on-22-seats-with-more-than-four-contende","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022: चार से अधिक दावेदारों वाली इन 22 सीटों पर मंथन करेगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election 2022: चार से अधिक दावेदारों वाली इन 22 सीटों पर मंथन करेगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी
Thu, 29 Sep 2022 11:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:12 PM IST
सार
केंद्रीय चुनाव कमेटी बैठक के बाद एक साथ प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री दीपादास मुंशी
- फोटो : Twitter@DeepaDasmunshi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी से 22 सीटों के लिए भेजे गए चार से अधिक दावेदारों के पैनल पर अब स्क्रीनिंग कमेटी मंथन करेगी। दो अक्तूबर को पूर्व मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान शिमला शहर, ठियोग, चौपाल, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर सदर, हमीरपुर सदर, भोरंज, चुराह, इंदौरा, शाहपुर, सुलह, देहरा, जसवां परागपुर, जयसिंहपुर, कांगड़ा, बैजनाथ, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, मंडी सदर, नाचन, सिराज और कुटलैहड़ की सीटों के लिए दावेदारों के नाम शार्ट लिस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
सात अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में इन पैनल को चर्चा के लिए रखा जाएगा। केंद्रीय चुनाव कमेटी बैठक के बाद एक साथ प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन