फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Congress National President Mallakarjun Kharge special interview with Amar Ujala

साक्षात्कार: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दीं लाखों नौकरियां, हिमाचल में भी देंगे

Thu, 10 Nov 2022 11:57 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Nov 2022 11:57 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकार ने लाखों नौकरियां दी हैं। दोनों राज्यों सहित झारखंड में गठबंधन की सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल की है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress National President Mallakarjun Kharge special interview with Amar Ujala
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकार ने लाखों नौकरियां दी हैं। दोनों राज्यों सहित झारखंड में गठबंधन की सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को यह सब मालूम होना चाहिए। शायद भाजपा वाले अवश्यंभावी हार से बचने को झूठ का सहारा लेने को मजबूर हैं। खरगे ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कई मुद्दों को लेकर बेबाकी से अपनी बात कही।

विज्ञापन


सवाल : भाजपा सवाल उठा रही है कि कांग्रेस के पास प्रदेश में कोई भी नेता नहीं है। आपका क्या मानना है?
जवाब : कांग्रेस हमेशा सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ती है। चुनाव के बाद विधायक दल अपना नेतृत्व चुनता है। भाजपा को दिवंगत वीरभद्र सिंह के चेहरे से आपत्ति क्यों है? हमारे पास कई काबिल नेता हैं।  
विज्ञापन


सवाल : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आपके सामने पहली चुनौती क्या है? 
जवाब : हिमाचल और गुजरात में परिवर्तन की हवा बह रही है। लोग भाजपा सरकार की नीतियों से, बेरोजगारी, महंगाई, अग्निवीर भर्ती योजना, न्यू पेन्शन स्कीम और उनके अहंकारी रवैये से परेशान हैं। आम आदमी पार्टी गुजरात में भाजपा को फायदा पहुंचाने का भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन हमें जनता की समझदारी पर भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : 2024 के चुनाव में कांग्रेस की क्या भूमिका रहेगी? 
जवाब : कांग्रेस की प्राथमिकता है जनता के ऊपर हो रहे अत्याचार, लोकतंत्र पर हो रहे हमले और सामाजिक सौहार्द, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाना। हम विपक्षी एकता के खिलाफ नहीं हैं। जो आवश्यक होगा, योगदान देंगे। कांग्रेस व्यक्तिप्रमुख पार्टी नहीं है। हम हमेशा सामूहिक नेतृत्व में कार्य करते आए हैं।



सवाल : भाजपा कह रही है, आप रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं? 
जवाब : कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरे देश ने देखी। लगभग 10 हजार लोगों ने स्वतंत्र रूप से मतदान कर तय किया कि कौन अध्यक्ष होगा। रिमोट कंट्रोल भाजपा में होता होगा। हमारे यहां सामूहिक फैसले लिए जाते हैं।

सवाल : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कैसे देखते हैं?
जवाब : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा के शीर्ष नेता भी तारीफ कर रहा हैं। राहुल ने यात्रा शुरू करने के पूर्व अहमदाबाद में जनसभा की थी, जिसके बाद से लगातार यात्रा में हैं। हिमाचल में प्रचार के लिए कई मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, संगठन महासचिव और अन्य कई वरिष्ठ नेता जनसभाएं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed