फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, congress Joint Secretary Krishna Alavaru said that BJP should ask for votes by showin

Shimla: कृष्णा अलावरू बोले- झूठे वादों की जगह पांच साल का रिपोर्ट कार्ड दिखाकर वोट मांगे भाजपा

Mon, 07 Nov 2022 05:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 05:03 PM IST
सार

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू ने भाजपा को चुनौती दी है कि वह हिमाचल में अपने कार्यकाल के पांच साल में किए गए कार्यों पर लोगों से वोट मांगे।

विज्ञापन
himachal election 2022, congress Joint Secretary Krishna Alavaru said that BJP should ask for votes by showin
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू ने भाजपा को चुनौती दी है कि वह हिमाचल में अपने कार्यकाल के पांच साल में किए गए कार्यों पर लोगों से वोट मांगे। कहा कि भाजपा को प्रदेश की जनता और खासकर युवाओं को बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में क्या काम किए। भाजपा को जनता के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड लाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के जुमलों, नारों और प्रचार पर न जाएं। जब भाजपा नेता उनके पास आए तो पूछें कि उनकी सरकार ने पांच साल में क्या कार्य किए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला पत्रकार वार्ता में अलावरू ने कहा कि भाजपा ने 2017 में प्रदेश की जनता और खासकर युवाओं से कई वादे किए थे। इनमें एक बेरोजगारी दूर करने और रोजगार देने का था, लेकिन ये वादे पूरे नहीं किए। प्रदेश में 14 लाख बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी। भाजपा का रिपोर्ट कार्ड देखें तो उसमें वह हर विषय में फेल है। विभिन्न विभागों में 65 हजार पद रिक्त हैं। भाजपा ने 2017 के अपने चुनाव घोषणा पत्र में नशाखोरी पर लगाने का वादा किया था, लेकिन यह वादा भी जुमला साबित हुआ। कहा कि डबल इंजन की सरकार आम जनता को राहत देने में फेल हुई है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में सबसे अधिक युवा वर्ग शोषित हुआ है। 
विज्ञापन


सिरमौर कांग्रेस के दो पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुकाजी के प्रस्ताव पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर और रतिराम को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ  कार्य करने के आरोप पर दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed