फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Congress election committee will select candidates on 29 seats on this day

Himachal Election 2022: 29 सीटों पर प्रत्याशियों का 15 अक्तूबर को चयन करेगी कांग्रेस चुनाव कमेटी

Fri, 14 Oct 2022 10:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 10:26 AM IST
सार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 29 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का 15 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव कमेटी चयन करेगी। 13 सीटों पर चयन की राह मुश्किल बनी है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress election committee will select candidates on 29 seats on this day
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 29 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का 15 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव कमेटी चयन करेगी। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।  प्रदेश से प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री भी शुक्रवार को रैली के बाद दिल्ली जाएंगे। नई दिल्ली में होनी वाली बैठक के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 29 सीटों के लिए दो से चार दावेदारों के पैनल बनाकर भेजे हैं। 39 सीटों के लिए केंद्रीय कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। संभावित है 15 अक्तूबर की बैठक के बाद प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो जाएगी।

विज्ञापन


धर्मशाला, नालागढ़, गगरेट, चिंतपूर्णी, सुलह, देहरा और भरमौर सीट को लेकर अभी पेच फंसा है। हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला शहर, ठियोग और सरकाघाट से प्रत्याशियों के चयन की राह भी मुश्किल बनी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने इन सीटों के लिए आम राय नहीं बनने पर प्रत्याशियों का चयन करने का जिम्मा केंद्रीय चुनाव कमेटी पर छोड़ दिया है। इन 12 सीटों सहित कुल 29 सीटों पर अब प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अंतिम फैसला लेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को धर्मशाला से प्रत्याशी बनाने को लेकर भी मामला अभी फंसा हुआ है। 
विज्ञापन


 पार्टी नेताओं ने इस सीट को लेकर अंतिम फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा है। नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा, भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, गगरेट से राकेश कालिया और चिंतपूर्णी से कुलदीप कुमार को लेकर पार्टी पसोपेश में है। गगरेट से चैतन्य शर्मा और चिंतपूर्णी से सुदर्शन बबलू को प्रत्याशी बनाने की पार्टी के बीच मुहिम चली है। सुलह और देहरा में भी पार्टी जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश में है। हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, ठियोग, सरकाघाट को लेकर भी प्रदेश के पार्टी नेताओं में सहमति नहीं बन रही है। इसी तरह के हालात जोगिंद्रनगर, नाचन, सिराज, आनी, जयसिंहपुर, कुटलैहड़, भोरंज, चुराह, बैजनाथ, शाहपुर और इंदौरा में बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed