{"_id":"6352cd7a90c0587126161c1a","slug":"himachal-election-2022-congress-candidate-raizada-opened-the-way-for-anurag-thakur-in-una-know-the-whole-mat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: ऊना में अनुराग ठाकुर के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रायजादा ने खुलवाया रास्ता, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: ऊना में अनुराग ठाकुर के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रायजादा ने खुलवाया रास्ता, जानें पूरा मामला
Fri, 21 Oct 2022 10:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:19 PM IST
सार
ऊना शहर में कांग्रेस की रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला फंस गया। ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सतपाल रायजादा ने रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रायजादा ने खुलवाया रास्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनावों के कारण प्रदेश भर में इस समय राजनीतिक गरमाहट चरम पर है। हर पार्टी अपनी उपलब्धियां गिनाने के साथ विपक्ष पर जमकर निशाना साथ रही है। इस बीच, ऊना में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। ऊना शहर में कांग्रेस की रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला फंस गया। ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सतपाल रायजादा ने रास्ता खुलवाया। अनुराग का काफिला झलेड़ा की तरफ से आ रहा था। यह बचत भवन के पास रैली में फंस गया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच अनुराग का काफिला कुछ देर के लिए रुक गया। अनुराग को देखकर रायजादा तुरंत समर्थकों के कंधों से उतरकर उनसे मिलने पहुंच गए। उन्होंने अनुराग से हाथ मिलाया। अनुराग ने भी रायजादा को चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद रायजादा ने समर्थकों से काफिले के लिए रास्ता देने की अपील की। इसके बाद अनुराग वहां से रवाना हो गए। खास बात यह रही कि रायजादा के काफिले में शामिल कई लोगों के साथ अनुराग ने बातचीत की और हाथ भी मिलाया।
विज्ञापन